{"_id":"59c939e94f1c1bd7538b4604","slug":"india-a-defeat-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ण शर्मा-शाहबाज नदीम के आगे न्यूजीलैंड ‘ए’ ने घुटने टेके, इंडिया-ए ने दी पारी और 31 रन से मात ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कर्ण शर्मा-शाहबाज नदीम के आगे न्यूजीलैंड ‘ए’ ने घुटने टेके, इंडिया-ए ने दी पारी और 31 रन से मात
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Tue, 26 Sep 2017 03:16 AM IST
विज्ञापन
कर्ण शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेग स्पिनर कर्ण शर्मा (4/62) और बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम (4/51) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत इंडिया ‘ए’ ने न्यूजीलैंड ‘ए’ को चार दिवसीय अनधिकृत टेस्ट मैच में पारी और 31 रन से हरा दिया। पहली पारी में 147 रन बनाने वाली मेहमान टीम की दूसरी पारी 142 रन पर ढेर हो गई। मेजबान टीम ने पहली पारी में 320 रन बनाए थे।
इंडिया ‘ए’ की ओर से तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने दो विकेट लिए। कर्ण ने मैच में कुल 120 रन खर्च कर आठ जबकि नदीम ने 79 रन खर्च कर कुल आठ विकेट अपने नाम किए। न्यूजीलैंड ‘ए’ ने तीसरे दिन के खेल की शुरुआत दो विकेट पर 64 रन से की। ओपनर जॉर्ज वर्कर ने 35 जबकि जीत रावल ने 21 रन बनाए। सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच इसी स्थल पर 30 सितबंर से तीन अक्तूबर तक खेला जाएगा।