{"_id":"5c4b07adbdec224bff2412ed","slug":"india-a-beats-england-lions-by-138-runs-at-thiruvananthapuram","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिया ए की धमाकेदार जीत, इंग्लैंड लॉयंस को 138 रन से रौंदा, रहाणे-हनुमा शतक से चूके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंडिया ए की धमाकेदार जीत, इंग्लैंड लॉयंस को 138 रन से रौंदा, रहाणे-हनुमा शतक से चूके
Sat, 26 Jan 2019 08:20 AM IST
अभिषेक निगम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Sat, 26 Jan 2019 08:20 AM IST
विज्ञापन
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तान अजिंक्य रहाणे (91) और हनुमा विहारी (92) की शानदार पारियों की बदौलत इंडिया ए ने इंग्लैंड लॉयंस को दूसरे अनाधिकारिक वनडे मैच में 138 रन से हराकर पांच मैच मैचों की वन-डे सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। इस एकतरफे मुकाबले में हनुमा विहारी को प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। उन्होंने 83 गेंदों में 8 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 92 रन की शानदारी पारी खेली।
विज्ञापन
पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ए ने छह विकेट के नुकसान पर 303 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड लॉयंस की टीम 37.4 ओवर में 165 रन ही बना सकी। लॉयंस की तरफ से सलामी बल्लेबाज एलेक्स डेविस ने सबसे अधिक 48 रन बनाए, जबकि लुइस ग्रेगरी ने 39 रन का योगदान दिया। बाकी बल्लेबाजों ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। इंडिया ए की तरफ से स्पिनर मयंक मार्कंडे ने सबसे अधिक तीन, जबकि तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए। दीपक चाहर, सिदार्थ कौल और हनुमा विहारी को एक-एक विकेट से ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
इंग्लैंड लॉयंस ने टॉस जीतकर इंडिया ए को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। इंडिया ए ने 6 विकेट पर 303 रन बनाए थे। इंडिया ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 14 रन के स्कोर पर सलामी बल्लेबाज अनमोलप्रीत सिंह (7) रन परआउट हो गए।
विज्ञापन
इसके बाद रहाणे और हनुमा ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच181 रन की साझेदारी की। रहाणे ने 117 गेंदों पर चार चौके और चार छक्के 91 रन की पारी खेली। वहीं, श्रेयस ने 47 गेंदों पर 5 चौके और दो छक्के की मदद से 65 रन बनाए। इंग्लैंड लॉयंस की ओर से ग्रेगरी और चैपल ने दो-दो विकेट लिए।