फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india a beat new zealand a by 4 wickets in first unofficial ODI match

विजय शंकर-श्रेयस अय्यर के दम पर इंडिया ए की जीत, न्यूजीलैंड ए को 4 विकेट से रौंदा

Fri, 07 Dec 2018 04:40 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 07 Dec 2018 04:40 PM IST
विज्ञापन
india a beat new zealand a by 4 wickets in first unofficial ODI match
श्रेयल अय्यर - फोटो : ht

विजय शंकर (नाबाद 87) और श्रेयस अय्यर (54) की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर इंडिया ए ने न्यूजीलैंड ए को पहले अनाधिकारिक वनडे मैच में 4 विकेट से हराया। इसी के साथ इंडिया ए ने तीन मैचों की इस वन-डे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

विज्ञापन


टॉस जीतकर हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान न्यूजीलैंड ए ने इंडिया ए के सामने निर्धारित 50 ओवर के इस मुकाबले में 6 विकेट के नुकसान पर 308 रन बनाए थे। स्टार खिलाड़ियों से सजी इंडिया ए ने 49 ओवर में 6 विकेट पर 311 रन बनाकर यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड ए की तरफ से जेम्स नीशम ने सर्वाधिक नाबाद 79 रन की पारी खेली, जबकि हामिश रुदरफोर्ड ने 70 रन बनाए। वहीं टिम सिफर्ट ने 59 रन बनाए। भारत की ओर से तेज गेंदबाज सिदार्थ कौल ने दो विकेट लिए जबकि खलील अहमद, सैनी और गौतम के खाते में एक-एक विकेट आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत को मिली थी 309 रन की चुनौती
पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया ए को ओपनर बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की। मयंक 24 रन बनाकर आउट हुए। मयंक के आउट होने के कुछ देर बाद गिल भी पवेलियन लौट गए।

गिल जब आउट हुए उस समय इंडिया ए का कुल स्कोर 73 रन था। अंडर-19 वर्ल्ड कप के सितारे गिल ने 34 गेंदों पर 34 गेंदों पर 37 रन की पारी खेली। कप्तान मनीष पांडे ने 42 रन का योगदान दिया जबकि श्रेयस अय्यर ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 54 गेंदों पर 5 चौके लगाए।

विकेटकीपर इशान किशन 43 गेंदों पर 47 रन की पारी खेली जबकि क्रुणाल पांड्या 9 रन बनाकर आउट हुए। विजय शंकर अपनी नाबाद अर्धशतकीय पारी के दौरान 80 गेंदों पर 12 चौके और 1 छक्का लगाया। न्यूजीलैंड ए की ओर से बेनेट और फर्ग्यूसन ने दो-दो विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed