{"_id":"711df722-582f-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"india-a-beat-england-xi","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिया ‘ए’ ने इंग्लैंड इलेवन को हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंडिया ‘ए’ ने इंग्लैंड इलेवन को हराया
नई दिल्ली/खेल डेस्क
Updated Mon, 07 Jan 2013 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत दौरे पर पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलने आई इंग्लैंड टीम को इंडिया ‘ए’ के खिलाफ अभ्यास मैच में 53 रन की करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। खराब मौसम के कारण यह मैच 39-39 ओवर का खेला गया।
विज्ञापन
225 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड इलेवन की टीम इंडिया ‘ए’ की शानदार गेंदबाजी के आगे 36 ओवर में सिर्फ 175 रन पर पेवेलियन लौट गई। हालांकि कप्तान इयान बेल ने 89 गेंद में आठ चौकों और दो छक्कों के साथ 91 रन की बेहतरीन पारी खेली लेकिन मध्यक्रम के बिखरने से इंग्लैंड टीम ढह गई।
विज्ञापन
ओपनर केविन पीटरसन (19), समित पटेल (04), इयोन मोर्गन (04), जोस बटलर (06) और क्रिस वोक्स (03) सस्ते में सिमट गए। क्रेग कीसवेटर तो अपना खाता भी नहीं खोल सके।
विज्ञापन
मीडियम पेसर एस श्रीसंत ने सात ओवर में एक मेडन देकर 16 रन दिए और एक विकेट चटकाया। स्पिनर अशोक मिनेरिया ने तीन जबकि जलज सक्सेना और मोहित शर्मा ने दो-दो विकेट चटकाए। सुबह, इंग्लैंड इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो गलत साबित हुआ। इंडिया ‘ए’ ने चार विकेट पर 224 रन बनाए।