फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india a beat england lions by 60 runs in third unofficial ODI match

इंडिया ए ने इंग्लैंड लॉयन्स को 60 रन से रौंदा, सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बनाई

Mon, 28 Jan 2019 07:13 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Mon, 28 Jan 2019 07:13 AM IST
विज्ञापन
india a beat england lions by 60 runs in third unofficial ODI match
केएल राहुल

निलंबन से वापसी करने वाले लोकेश राहुल ने मात्र 13 रन बनाए, लेकिन भारत ए ने कम स्कोर वाले मैच में रविवार को यहां इंग्लैंड लॉयन्स (ए टीम) को 60 रन से हराकर पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त बना ली।

विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ए की टीम 47.1 ओवर में 172 रन पर आउट हो गई। जिसके जवाब में इंग्लैंड लॉयन्स की टीम 30.5 ओवर में 112 रन ही बना सकी। स्पिनरों की मददगार पिच पर इंग्लैंड के बल्लेबाज कृणाल पंड्या (21 रन पर चार विकेट) और अक्षर पटेल (26 रन पर दो विकेट) की फिरकी का सामना करने में पूरी तरह विफल रहे। दीपक चाहर ने एक और नवदीप सैनी ने दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।
विज्ञापन


भारत ए टीम एक समय 110 रन पर सात विकेट गवां कर संघर्ष कर रही थी जिसके बाद दीपक चाहर ने 39 रन की पारी खेल स्कोर को 170 के पार पहुंचाया। विकेटकीपर इशान किशन ने 30 और मैन ऑफ द मैच पंड्या ने 21 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कप्तान अजिंक्य रहाणे खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गये। मैच में सबकी नजरें टेलीविजन कार्यक्रम 'काफी विद करण' में विवादित बयान देकर निलंबित हुए राहुल पर थी। कर्नाटक के इस सलामी बल्लेबाज ने 25 गेंद पर दो चौके की मदद से 13 रन बनाए। इस दौरान वह पावर प्ले में गैप ढूंढने के लिए संघर्ष करते दिखे। राहुल के पास खुद को साबित करने के दो और मौके होंगे। अंतिम दो मैचों में किशन की जगह ऋषभ पंत को टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed