फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india a beat australia a by four wickets in first t20 match

हरमनप्रीत-मंधाना की पारी से भारत ए की जीत, पहले टी-20 में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से रौंदा

Mon, 22 Oct 2018 06:08 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 22 Oct 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
india a beat australia a by four wickets in first t20 match
स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर

स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर की शानदार पारियों के दम पर भारत ए ने तीन मैचों की टी-20 क्रिकेट सीरीज के पहले मैच में आस्ट्रेलिया ए को चार विकेट से हरा दिया।  भारतीय टीम ने इस जीत के साथ ही महिला टी20 विश्व कप की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए आस्ट्रेलिया ए ने 20 ओवर में छह विकेट पर 160 रन बनाए। हीथर ग्राहम ने 43 रन की पारी खेली। भारतीय टीम ने एक ओवर बाकी रहते छह विकेट पर 163 रन बना लिए। मंधाना ने 40 गेंद में 72 और कौर ने 39 गेंद में 45 रन बनाए और भारत ए यह मुकाबला चार विकेट से जीता।
विज्ञापन


भारत ने जेमिमा रौद्रिगेज (चार) और विकेटकीपर तान्या भाटिया (0) के विकेट जल्दी गंवा दिए थे। कौर का विकेट गिरने पर भारत का स्कोर चार विकेट पर 126 रन था लेकिन पूजा वस्त्रकार ने नाबाद 21 रन बनाकर भारत को जीत तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले आस्ट्रेलियाई पारी में ग्राहम के अलावा ताहिला मैकग्रा (31) और नाओमी स्टालेनबर्ग (39) अच्छी शुरुआत के बावजूद बड़ी पारियां नहीं खेल सके। भारत के लिए अनुजा पाटिल और दीप्ति शर्मा ने दो दो विकेट लिए। दूसरा मैच बुधवार को यहीं खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed