फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india a and new zealand a draw between

भारत ‘ए’ और न्यूजीलैंड ‘ए’ के बीच मैच ड्रा

Sat, 29 Sep 2012 10:51 PM IST
लिंकन/स्पोर्टस डेस्क
लिंकन/स्पोर्टस डेस्क Updated Sat, 29 Sep 2012 10:51 PM IST
विज्ञापन
india a and new zealand a draw between
भारत ‘ए’ और न्यूजीलैंड ‘ए’ के बीच पहला अनाधिकारिक टेस्ट मैच चौथे और अंतिम दिन खराब रोशनी के कारण 20 ओवर पहले ही खेल रोकना पडा और मैच बेनतीजा समाप्त हो गया। भारत ने तीसरे दिन के अपने स्कोर दूसरी पारी में दो विकेट पर 132 रन से आगे खेलना शुरू किया और चार विकेट पर 208 रन बनाकर पारी घोषित कर दी।
विज्ञापन


पहली पारी के आधार पर मिली 105 रन की बढ़त के आधार पर न्यूजीलैंड को 82 ओवर में 314 रन का लक्ष्य मिला। जार्ज वर्कर (89) और नील ब्रूम (72) के बीच दूसरे विकेट के लिए 149 रन की साझीदारी के दम न्यूजीलैंड ने 169 जोड़ लिये थे।
विज्ञापन


लेकिन जयदेव उनादकात ने ब्रूम को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया। इसके बाद विकेटों की झड़ी लग गई और किवी टीम ने 62 ओवर में 273 रन पर आठ विकेट गंवा दिए। इस बीच खराब रोशनी के कारण खेल रोक देना पड़ा जो दोबारा शुरू नहीं हो सका। मीडियम पेसर विनय कुमार ने तीन विकेट जबकि राहुल शर्मा और जयदेव को दो-दो विकेट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed