{"_id":"5d77d5048ebc3e013a3e32c5","slug":"india-a-and-emerging-womens-asia-cup-team-announced-for-tour-of-bangladesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश दौरे और इमर्जिंग महिला एशिया कप के लिए भारत ए महिला टीम का एलान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बांग्लादेश दौरे और इमर्जिंग महिला एशिया कप के लिए भारत ए महिला टीम का एलान
Wed, 11 Sep 2019 07:54 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 11 Sep 2019 07:54 AM IST
विज्ञापन
indian women cricket team
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश दौरे और श्रीलंका में होने वाले एसीसी इमर्जिंग महिला एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए मंगलवार को भारत ए महिला टीम का एलान कर दिया गया है। देविका वैद्या को कप्तान नियुक्त किया गया है, जबकि एस. मेघना टीम की उपकप्तान होंगी।
विज्ञापन
अखिल भारतीय महिला क्रिकेट चयन समिति की अध्यक्षा हेमलता काला ने यह घोषणा की। भारत ए टीम बांग्लादेश दौरे पर वहां 4, 6 और 8 अक्टूबर को क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा वन-डे मैच खेलेगी।
विज्ञापन
भारत ए टीम बांग्लादेश में साथ ही तीन टी-20 मैच खेलेगी। भारत ए टीम बांग्लादेश में पहला टी-20 11 अक्टूबर को, दूसरा 12 अक्टूबर को और तीसरा और अंतिम मैच 14 अक्टूबर को खेलेगी।
विज्ञापन
बांग्लादेश दौरे और इमर्जिंग महिला एशिया कप के लिए भारत ए टीम है : देविका वैद्या(कप्तान), एस.मेघना (उपकप्तान), यश्तिका भाटिया, तेजल हसबनिज, तनुश्री सरकार, सिमरन दिल बहादुर, नुजहत परवीन, आर. कल्पना, मनाली दक्षिणी, क्षमा सिंह, अंजलि सरवानी मीनू मणि, सुश्री दिब्यदर्शिनी, टीपी कंवर, राशि कनौजिया।