{"_id":"676e81715eaab744ee02f4fe","slug":"ind-w-vs-wi-w-indian-womens-team-won-third-odi-by-five-wickets-deepti-sharma-took-six-wickets-scorecard-2024-12-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND W vs WI W: वेस्टइंडीज को तीसरे वनडे में भी झटका, भारत ने 3-0 से जीती सीरीज, इस गेंदबाज ने लिए छह विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND W vs WI W: वेस्टइंडीज को तीसरे वनडे में भी झटका, भारत ने 3-0 से जीती सीरीज, इस गेंदबाज ने लिए छह विकेट
Fri, 27 Dec 2024 03:59 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 27 Dec 2024 03:59 PM IST
सार
वडोदरा में खेले गए मैच में वेस्टइंडीज ने 38.5 ओवर में 10 विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में भारत ने 28.2 ओवर में पांच विकेट पर 167 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इससे पहले भारत ने शुरुआती दो मुकाबले भी जीते थे।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
विस्तार
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने तीसरा मुकाबला पांच विकेट से जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली। भारतीय महिला टीम ने इस सीरीज में 3-0 से वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ कर दिया। शुक्रवार को वडोदरा में खेले गए मैच में वेस्टइंडीज ने 38.5 ओवर में 10 विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में भारत ने 28.2 ओवर में पांच विकेट पर 167 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इससे पहले भारत ने शुरुआती दो मुकाबले भी जीते थे।
विज्ञापन
भारत की पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम शीर्ष क्रम के चरमराने के बावजूद 29वें ओवर में जीत दर्ज करने में सफल रही। भारत ने 73 रन के स्कोर पर चार विकेट खो दिए थे लेकिन दीप्ति (48 गेंद में नाबाद 39 रन) के अनुभव के बूते टीम 21 ओवर पहले लक्ष्य तक पहुंच गई। विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष 11 गेंद में 23 रन बनाकर नाबाद रहीं। पिछले मैच की शतकवीर हरलीन देओल (01) के आउट होने के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 23 रन था लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एफी फ्लेचर की गेंद पर आउट होने से पहले 22 गेंद में 32 रन की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान हरमनप्रीत ने सात चौके जमाए और एक बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में आउट हो गईं।
फॉर्म में चल रही उप कप्तान स्मृति मंधाना (4) जल्दी आउट हो गईं जिन्हें अश्मिनी मुनिसार ने आलिया एलेने की गेंद पर एक हाथ से कैच लेकर आउट किया। वहीं देओल भी डियांड्रा डॉटिन की ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंद पर बल्ला छुआकर विकेटकीपर शेमेन कैंपबेल को कैच देकर पवेलियन पहुंच गईं। मध्यक्रम की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने 45 गेंद में 29 रन की पारी खेली। इससे पहले भारतीय तेज गेंदबाज रेणुका ने कहर बरपाते प्रारंभिक स्पेल से वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी जिसके बाद दीप्ति ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर मेहमान टीम को 162 रन पर आउट कर दिया।

वेस्टइंडीज की पारी
ठाकुर ने सटीक लाइन और लैंग्थ के साथ गेंदबाजी करके शीर्षक्रम को पवेलियन भेजा तो दीप्ति ने फिरकी का जाल बुनकर मध्यकम और निचले क्रम को रवाना किया । वनडे में पांच या अधिक विकेट लेने का कारनामा उन्होंने तीसरी बार किया है जबकि दूसरी बार छह विकेट चटकाए हैं ।
वेस्टइंडीज के लिए शिनेले हेनरी (61) और शेमाइन कैंपबेल (46) ने 97 रन की साझेदारी की। अगर यह साझेदारी नहीं होती तो वे सौ रन भी नहीं बना पाते। इनके अलावा आलिया एलेनी (21) ही दोहरे अंक तक पहुंच सकी। टॉस जीतकर बल्लेबाजी का वेस्टइंडीज का फैसला गलत साबित हुआ और ठाकुर ने पहली ही गेंद पर सलामी बल्लेबाज कियान को आउट कर दिया जबकि हेली मैथ्यूज भी खाता खोले बिना उनका दूसरा शिकार हुई। इसके बाद ठाकुर ने डिएंड्रा डॉटिन (पांच) का विकेट लेकर कैरेबियाई टीम को करारा झटका दिया। इसके बाद से दीप्ति ने मोर्चा संभाला। वेस्टइंडीज की पारी 39वें ओवर में समाप्त हो गई।