{"_id":"62bdd3c4823ee2796b7ed146","slug":"ind-w-vs-sl-w-harmanpreet-kaur-team-will-start-a-new-era-with-odi-series-team-india-will-play-against-sri-lanka","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND W vs SL W: वनडे सीरीज से नए युग की शुरुआत करेगी हरमनप्रीत की टीम, श्रीलंका के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND W vs SL W: वनडे सीरीज से नए युग की शुरुआत करेगी हरमनप्रीत की टीम, श्रीलंका के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया
Thu, 30 Jun 2022 10:18 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 30 Jun 2022 10:18 PM IST
सार
हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम जब श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी तो महिला वनडे क्रिकेट में यह एक नए युग की शुरुआत होगी। नियमित कप्तान मिताली राज के संन्यास के बाद भारतीय टीम पहली बार वनडे खेलने उतरेगी।
विज्ञापन
हरमनप्रीत कौर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम जब श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी तो महिला वनडे क्रिकेट में यह एक नए युग की शुरुआत होगी। नियमित कप्तान मिताली राज के संन्यास के बाद भारतीय टीम पहली बार वनडे खेलने उतरेगी। तीन मैचों की सीरीज में हरमनप्रीत की टीम में न तो मिताली होंगी और न ही अनुभवी झूलन गोस्वामी।
हरमनप्रीत की चिंता का विषय टीम की फिटनेस और उसकी फील्डिंग है। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह एक नई यात्रा की तरह है। क्षेत्ररक्षण और फिटनेस दो ऐसे क्षेत्र हैं, जिन पर वह खुद अच्छा करना चाहती हैं। टी-20 सीरीज के दौरान भारतीय बल्लेबाज संघर्ष करते दिखाई दिए। तीन मैचों की सीरीज भारत ने 2-1 से जरूर जीती, लेकिन टीम एक बार भी 140 से ऊपर रन नहीं बना पाई। ऐसे में हरमनप्रीत टीम की ओपनर स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा से रनों की उम्मीद करेंगी। हालांकि हरमनप्रीत बल्ले से फॉर्म में हैं।