फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W vs PAK W T20 Dream 11 Playing XI Prediction, Captain and Vice-Captain List News in Hindi

IND W vs PAK W T20 Playing 11: महिला टी20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान महामुकाबला आज, देखें संभावित प्लेइंग-11

Sun, 12 Feb 2023 09:53 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 12 Feb 2023 09:53 AM IST
सार

भारतीय टीम प्रबंधन खिलाड़ियों की चोट को लेकर चिंतित है। हरमनप्रीत कंधे की चोट से परेशान थीं तो उप कप्तान सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना की अंगुली में चोट है।

विज्ञापन
IND W vs PAK W T20 Dream 11 Playing XI Prediction, Captain and Vice-Captain List News in Hindi
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम रविवार को आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मैच से अपने अभियान का आगाज करेगी। भारतीय टीम अपने पहले खिताब की तलाश में है। पिछली बार उसे फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने हरा दिया था। हरमनप्रीत की टीम इस बार खिताब जीतने को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी। इसके साथ ही भारतीय टीम टी-20 विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ पांचवीं जीत दर्ज भी करना चाहेगी।
विज्ञापन


भारत और पाकिस्तान का मैच पुरुष या महिला और किसी भी खेल में हो, मैच को लेकर उत्सुकता हर किसी के लिए रहती है। पिछली बार दोनों टीमें एशिया कप टी-20 मैच में आमने-सामने हुई थी जब भारतीय टीम को शिकस्त का सामना करना पड़ा था। भारत अपनी उस हार का भी बदला लेने के इरादे से उतरेगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन से नीलामी में होगा फायदा
इस मैच के बाद अगले दिन सोमवार को पहली महिला प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी होगी और ऐसे में शानदार प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को नीलामी में फायदा हो सकता है। इस मैच पर महिला प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजियों की भी नजरें रहेंगी।

चोट से चिंतित भारतीय खेमा
भारतीय टीम प्रबंधन खिलाड़ियों की चोट को लेकर चिंतित है। हरमनप्रीत कंधे की चोट से परेशान थीं तो उप कप्तान सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना की अंगुली में चोट है। हालांकि हमरमनप्रीत चोट से ठीक हो गई हैं। उन्होंने अभ्यास सत्र में बल्लेबाजी भी की। लेकिन मंधाना इस मैच से बाहर हो सकती हैं।

भारतीय गेंदबाजी अनुभवहीन
भारतीय गेंदबाजी टूर्नामेंट में कमजोर मानी जा रही है और टीम की गेंदबाजी को ज्यादा अनुभव भी नहीं है। तेज गेंदबाज शिखा पांडे ही सबसे ज्यादा अनुभवी गेंदबाज हैं। उन्होंने पिछले महीने वापसी करते हुए विकेट हासिल किया था और पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी उनसे शुरुआती विकेट लेने की उम्मीद रहेगी। स्पिनरों का प्रदर्शन भी पिछले कुछ समय से ज्यादा अच्छा नहीं रहा है।

शेफाली से सहयोग की उम्मीद
भारत की बल्लेबाजी हरमनप्रीत और स्मृति मंधाना पर निर्भर है। उन दोनों को अंडर-19 महिला टी-20 विश्वकप विजेता कप्तान शेफाली वर्मा से अच्छे सहयोग की उम्मीद रहेगी। जेमिमा रोड्रिग्ज पर दबाव रहेगा क्योंकि वह हाल ही में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं। वहीं, तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकार की भी भूमिका अहम रहेगी। ऋषा घोष ऐसी खिलाड़ी हैं जो अंतिम ओवरों में टीम के लिए तेजी से रन बना सकती हैं।
विज्ञापन

टूर्नामेंट को कभी जीत नहीं पाया पाकिस्तान
पाकिस्तान की अगुवाई बिस्माह मारूफ कर रही हैं। पड़ोसी देश पाकिस्तान इस टूर्नामेंट को कभी जीत नहीं पाया और कभी उप विजेता भी नहीं रहा है। बल्लेबाज बिस्माह से टीम को अच्छे प्रदर्शन की आस रहेगी। इसके अलावा निदा दार पर भी सभी की निगाहें रहेंगी। निदा स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं और टीम के लिए कई अहम मैचों मे रन भी बना चुकी हैं।

न्यूलैंड्स की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है। इसके बाद भी यहां बड़े स्कोर वाला मैच हो सकता है। यहां बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम का जीत प्रतिशत ज्यादा अच्छा है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत: शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, पूजा वस्त्राकार, शिखा पांडे।

पाकिस्तान: मुनीबा अली (विकेटकीपर), सिदरा अमीन, जावेरिया खान, बिस्माह मारूफ (कप्तान), निदा डार, आयशा नसीम, आलिया रियाज, सादिया इकबाल, फातिमा सना, तुबा हसन/ऐमन अनवर और नाशरा संधू।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed