फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND-W vs NZ-W Women World Cup 2022 Playing 11 Prediction Today Match, Captain and Vice-Captain

IND vs NZ Women's World Cup: भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी, जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी टीम इंडिया, ये हो सकती है प्लेइंग-11

Thu, 10 Mar 2022 12:53 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 10 Mar 2022 12:53 AM IST
सार

आईसीसी महिला विश्वकप के पहले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराने के बाद भारत के सामने आज न्यूजीलैंड के रूप में कठिन चुनौती है। उसका सामना करने के लिए भारत को अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी सुधार करना होगा।

विज्ञापन
IND-W vs NZ-W Women World Cup 2022 Playing 11 Prediction Today Match, Captain and Vice-Captain
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@BCCI

विस्तार

आईसीसी महिला विश्वकप के पहले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराने के बाद भारत के सामने आज न्यूजीलैंड के रूप में कठिन चुनौती है। उसका सामना करने के लिए भारत को अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी सुधार करना होगा। हैमिल्टन के सेडोन पार्क की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों की मददगार है। ऐसे में यहां पर भारतीय गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती यह होगी कि वह न्यूजीलैंड को बड़ा स्कोर करने से रोके । हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत को 4-1 से हार मिली थी। उस वक्त 270 व 280 रन बनाकर भी भारतीय टीम जीत नहीं सकी थी। पिछले एक साल से शानदार फॉर्म में चल रहीं झूलन को दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिलने से भी दिक्कत हो रही है। न्यूजीलैंड की टीम खेल के हर विभाग में भारतीय खिलाड़ियों से बीस साबित हुई है। 

विज्ञापन


न्यूजीलैंड के खिलाफ मिताली का बल्ला बोलता है
रिकॉर्ड पर नजर डालें तो पिछले 44 साल में विश्वकप में दोनों टीमों के बीच 12 बार भिड़ंत हुई है, जिसमें 9 बार न्यूजीलैंड और 2 बार भारत को जीत मिली। वहीं 1997 का एक मैच टाई रहा है। भारतीय कप्तान मिताली का न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्ला हमेशा चला है। पिछले विश्वकप में भारत ने न्यूजीलैंड को 186 रन से मात दी थी। उसमें मिताली ने 109 रन की शतकीय पारी खेली थीं। वहीं विश्वकप 2005 में भी मिताली ने 91 रन की पारी खेली थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ 35 वनडे में उन्होंने 1230 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और नौ अर्धशतक शामिल है। 
विज्ञापन


शेफाली जल्द लय में लौटेगी
सीनियर तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का कहना है कि शेफाली जल्दी ही लय में लौटेंगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले उन्होंने कहा, शेफाली खुद को साबित कर चुकी है। वह बेहतरीन क्रिकेटर है और फॉर्म में नहीं रहना हर क्रिकेटर के साथ होता है। वह नेट्स पर काफी मेहनत कर रही है और अच्छी बल्लेबाजी भी कर रही है। उसे बस एक बड़ी पारी की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आमने-सामने का रिकॉर्ड 
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 12 बार विश्वकप में भिड़ंत हुई है। इसमें दो बार भारत जीता है तो नौ बार न्यूजीलैंड ने विजय प्राप्त की है। इसके अलावा एक मैच टाई भी रहा है।


संभावित प्लेइंग-11
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्रकर, झूलन गोस्वामी, मेघना सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed