फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W vs ENG W T20 Live Score: India Women vs England Women 3rd T20 Match Scorecard Updates in Hindi

IND W vs ENG W: भारत ने तीसरे टी20 में इंग्लैंड को पांच विकेट से हराया, स्मृति मंधाना और श्रेयंका पाटिल चमकीं

Sun, 10 Dec 2023 10:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 10 Dec 2023 10:30 PM IST
सार

IND W vs ENG W T20 2023 :  हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में टीम इंडिया को पिछले दो मैचों में हार मिली थी। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज का समापन किया है। भारत और इंग्लैंड के बीच इकलौता टेस्ट मैच 14 दिसंबर से खेला जाएगा।

विज्ञापन
IND W vs ENG W T20 Live Score: India Women vs England Women 3rd T20 Match Scorecard Updates in Hindi
स्मृति मंधाना और श्रेयंका पाटिल - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज रविवार (10 दिसंबर) को समाप्त हुई। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया ने पांच विकेट से जीत हासिल की। इस तरह इंग्लैंड ने 2-1 के अंतर से सीरीज को अपने नाम किया। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में टीम इंडिया को पिछले दो मैचों में हार मिली थी। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज का समापन किया है। भारत और इंग्लैंड के बीच इकलौता टेस्ट मैच 14 दिसंबर से खेला जाएगा।
विज्ञापन


इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड की टीम 20 ओवर के बाद 126 रन पर सिमट गई। जवाब में भारत ने 19 ओवर में पांच विकेट पर 127 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। भारत के लिए स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए। गेंदबाजी में सायका इशाक और श्रेयंका पाटिल ने तीन-तीन विकेट लिए। श्रेयंका को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


मंधाना और जेमिमा ने की अर्धशतकीय साझेदारी
127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। तीसरे ओवर में शेफाली वर्मा आउट हो गईं। वह छह गेंद पर छह रन बनाकर फ्रेया केम्प की गेंद पर बोल्ड हो गईं। उनके बाद स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्ज ने दूसरे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की। जेमिमा ने 33 गेंद पर 29 रन बनाए। उन्होंने चार चौके लगाए। जेमिमा को चार्ली डीन ने एलबीडब्ल्यू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमनजोत और हरमनप्रीत ने मैच का किया समापन
जेमिमा के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरीं दीप्ति शर्मा ने 12 रन का योगदान दिया और मंधाना के साथ मिलकर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। दीप्ति को फ्रेया केम्प ने एमी जोन्स के हाथों कैच कराया। मंधाना अर्धशतक लगाने से चूक गईं। वह 48 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। मंधाना को एक्लेस्टोन ने सोफिया डंकले के हाथों कैच कराया। ऋचा घोष दो रन बनाकर सोफी एक्लेस्टोन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गईं।अमजोत कौर ने नाबाद 10 और हरमनप्रीत कौर ने नाबाद छह रन बनाए।

इंग्लैंड की पारी
तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर ने सोफिया डंकले और माइया बाउचियर को पवेलियन भेजकर भारत के विकेटों का खाता खोला था। डंकले 11 रन बना सकीं। वहीं, बाउचियर तो खाता भी नहीं खोल पाईं। वहीं, साइका इशाक ने एलिस कैप्सी को आउट किया। वह सात रन बना सकीं। इसके बाद एमी जोंस और हीथर ने चौथे विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी निभाई थी। 

12वें ओवर में साइका ने जोंस को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। वह 21 गेंद में 25 रन बना सकीं। इसके बाद अगली ही गेंद पर साइका ने डेनिएल गिब्सन (0) को क्लीन बोल्ड किया। इसके अगले ओवर (13वें) में श्रेयंका ने बेस हीथ को कैच आउट कराया। वह एक रन बना सकीं। इसकी अगली ही गेंद पर श्रेयंका ने फ्रेया केम्प (0) को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। 15वें ओवर में श्रेयंका ने एक्लेस्टोन को बोल्ड किया। वह दो रन बना सकीं।

76 पर आठ विकेट गिरने के बाद हीथर ने चार्लोट डीन के साथ नौवें विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी निभाई। हीथर 42 गेंद में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 52 रन की पारी खेली। वहीं, डीन ने 15 गेंद में 16 रन बनाए। महिका गौर खाता भी नहीं खोल सकीं। साइका और श्रेयंका ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, रेणुका ठाकुर और अमनजोत कौर ने दो-दो विकेट लिए।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्रेयंका पाटिल, तितास साधु, अमनजोत कौर, रेणुका ठाकुर सिंह, सायका इशाक।

इंग्लैंड: सोफिया डंकले, माइया बाउचियर, एलिस कैप्सी, हीथर नाइट (कप्तान), एमी जोन्स (विकेटकीपर), डेनिएल गिब्सन, बेस हीथ, फ्रेया केम्प, सोफी एक्लेस्टोन, चार्लोट डीन, माहिका गौर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed