फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W vs AUS W T20 World Cup Match Analysis Innings Key Highlights and Turning Points News in Hindi

IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंची, भारत को करनी होगी न्यूजीलैंड की हार की दुआ, जानें समीकरण

Sun, 13 Oct 2024 11:36 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 13 Oct 2024 11:36 PM IST
सार

इस मैच से पहले भारत का नेट रनरेट +0.576 था। अब यह +0.322 ही रह गया है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया आठ अंक और +2.223 के नेट रनरेट के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है। तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड की टीम है जिनका नेट रनरेट +0.282 है।

विज्ञापन
IND W vs AUS W T20 World Cup Match Analysis Innings Key Highlights and Turning Points News in Hindi
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : ICC

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने रविवार को भारत के खिलाफ नौ रनों से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। ग्रुप ए से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली वह पहली टीम बन गई। वहीं, इस हार ने भारत की राह मुश्किल कर दी है। अब उन्हें न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान मैच पर निर्भर रहना होगा। यह मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन

भारत को करनी होगी पाकिस्तान की जीत की दुआ
इस मैच से पहले भारत का नेट रनरेट +0.576 था। अब यह +0.322 ही रह गया है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया आठ अंक और +2.223 के नेट रनरेट के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है। तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड की टीम है जिनका नेट रनरेट +0.282 है। अगर अपने चौथे मैच में उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ बड़े अंतर से जीत मिलती है तो कीवी टीम दूसरे पायदान पर पहुंच जाएगी और बेहतर नेट रनरेट के आधार पर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगी। इस स्थिति में भारत को पाकिस्तान की जीत की दुआ करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ रन से हारा भारत
शारजाह में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 151 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 142 रन ही बना सकी। भारत को ऑस्ट्रेलिया के नेट रनरेट से आगे निकलने के लिए 10.2 ओवर या उससे पहले लक्ष्य का पीछा करना था। वहीं, हारने पर भारत को यह सुनिश्चित करना था कि उनका स्कोर 139 रन से ज्यादा हो वरना उनका नेट रनरेट न्यूजीलैंड से कम हो सकता था।
विज्ञापन

ताश के पत्तों की तरह बिखरी भारतीय टीम
कप्तान हरमनप्रीत कौर की अर्धशतकीय पारी काम नहीं आई। भारत को अंतिम ओवर में 14 रन की जरूरत थी। हरमनप्रीत विकेट पर थीं, लेकिन सदरलैंड के ओवर में भारत ने चार विकेट खोकर मैच गंवा दिया। ऑस्ट्रेलिया के आठ विकेट पर 151 रन के जवाब में भारत ने नौ विकेट पर 142 रन बनाए। हरमनप्रीत 47 गेंद में छह चौकों की मदद से 54 रन पर नाबाद रहीं। उन्होंने चौथे विकेट के लिए दीप्ति शर्मा (29) के साथ 55 गेंद में 63 रन की साझेदारी की। 18वें ओवर में 12 और 19वें ओवर में 14 रन बने तो लगा जीत मिलने जा रही है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 32 रन पर दो विकेट लेने वाली सोफी मोलिनेक्स प्लेयर ऑफ द मैच बनीं। उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के लिए एनाबेल सदरलैंड ने दो विकेट चटकाए। वहीं, मेगन और एश्ले ने एक-एक सफलता हासिल की।

मैक्ग्रा और हैरिस ने रखी जीत की नींव
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई। बेथ मूनी 17 रन के स्कोर पर अपना विकेट फेंककर चली गईं। उन्हें रेणुका ने शिकार बनाया। इसकी अगली ही गेंद पर भारतीय गेंदबाज ने जॉर्जिया वेयरहेम को भी आउट किया। वह बिना खाता खोले पवेलिन लौटीं। 17 रन के स्कोर पर दो विकेट खो चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक अच्छी साझेदारी की तलाश थी। ऐसे में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरीं ताहलिया मैक्ग्रा ने मोर्चा संभाला और ग्रेस हैरिस के साथ 62 रनों की पार्टनरशिप की। 12वें ओवर में राधा यादव ने कप्तान को अपना शिकार बनाया। वह 26 गेंदों में 32 रन बना सकीं। वहीं, हैरिस 40 रन बनाने में कामयाब हुईं। इस मुकाबले में एलिस पेरी ने 32, एश्ले गार्डनर ने छह, एनाबेल सदरलैंड ने 10, सोफी मोलिनेक्स ने शून्य रन बनाए। वहीं, फीबी लीचफील्ड 15 और मेगन शून्य रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत के लिए रेणुका सिंह और दीप्ति शर्मा ने दो-दो विकेट चटकाए जबकि श्रेयंका, पूजा और राधा को एक-एक विकेट मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed