फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind w vs aus w 3rd t20 2023 playing 11 team prediction head to head Record news in hindi

IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे का आखिरी मैच आज, टीम इंडिया जीती तो पहली बार टी20 सीरीज होगी अपने नाम

Tue, 09 Jan 2024 08:37 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 09 Jan 2024 08:37 AM IST
सार

तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर है और भारतीय टीम को यहां जीतना है तो कप्तान हरमनप्रीत को अगुवाई करते हुए अपने बल्ले की चमकर बिखेरनी पड़ेगी। उनकी फॉर्म चिंता का सबब बनी हुई है। 

विज्ञापन
ind w vs aus w 3rd t20 2023 playing 11 team prediction head to head Record news in hindi
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय महिला टीम दूसरे टी-20 में ऑस्ट्रेलिया से हार जरूर गई, लेकिन उसके पास सीरीज जीतने का अभी भी मौका है। मंगलवार को खेले जाने वाले तीसरे और निर्णायक टी-20 में अगर भारत जीतता है तो घर में पहली बार ऑस्ट्रेलिया से इस प्रारूप में सीरीज जीतने में सफल रहेगा। तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर है और भारतीय टीम को यहां जीतना है तो कप्तान हरमनप्रीत को अगुवाई करते हुए अपने बल्ले की चमकर बिखेरनी पड़ेगी। उनकी फॉर्म चिंता का सबब बनी हुई है। सभी प्रारूपों की पिछली 10 पारियों में वह सात में दोहरे अंकों में नहीं पहुंच सकी हैं।
विज्ञापन


टेस्ट हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने किया पलटवार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी-20 सीरीज हुई है, जिसमें भारत ने 2015-16 में एक सीरीज ऑस्ट्रेलिया में जीती है। चार सीरीज पर ऑस्ट्रेलिया कब्जा जमा चुका है। एकमात्र टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत ने बेहतरीन शुरुआत की थी, लेकिन वनडे में एलीसा हीली की टीम ने भारतीय टीम का 0-3 से सफाया कर दिया। पहले टी-20 में शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना के अर्धशतकों की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर नौ विकेट से बड़ी जीत हासिल की, लेकिन दूसरे टी-20 में 300वां मैच खेलने वाली एलीसे पैरी और किम गार्थ ने सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला दिया।
विज्ञापन


दूसरे टी-20 में दीप्ति का रहा ऑलराउंड प्रदर्शन
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाली दीप्ति शर्मा ने दूसरे टी-20 में ऑलराउंड खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले 27 गेंद में 31 रन बनाकर भारत को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। उसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दो विकेट निकालकर मुकाबले को रोचक बना दिया। हरमनप्रीत की फॉर्म पर ने रविवार के मैच के बाद कहा कि किसी खिलाड़ी का हमेशा अच्छा दिन नहीं हो सकता है और अचानक किसी का भी अच्छा दिन हो सकता है। उन्होंने कहा कि हम बड़ा शॉट लगाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं बल्कि गेंद को उसकी मेरिट के हिसाब से खेलने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकेट पर गेंद घूम रही थी और धीमी भी आ रही थी। हम लगभग 15 रन पीछे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च क्रम को उठानी होगी जिम्मेदारी
डीवाई पाटिल की पिच बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगी। ऐसे में उच्चक्रम के बल्लेबाजों पर रन बनाने और अच्छी शुरुआत का दारोमदार रहेगा। खासतौर पर स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, रिचा घोष और हरमनप्रीत कौर को बल्लेबाजी से जिम्मेदारी निभानी होगी। इनमें से किसी को निश्चित रूप से बड़ी पारी खेलनी होगी।


पैरी फॉर्म में लौटीं
विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के लिए खुशखबरी यह है कि खतरनाक एलिसे पैरी फॉर्म में आ चुकी हैं। उन्होंने दूसरे टी-20 में उपयोगी पारी खेली। इस टीम का सशक्त पहलू गहराई तक बल्लेबाजी होना है। शुुरुआती झटके मिलने पर निचले क्रम के बल्लेबाज भी पारी संभालने का दम रखते हैं। भारत के खिलाफ वनडे में शतक लगाने वाली फोएबे लिचफील्ड, बाथ मूनी, मैक्ग्राथ, एलीसा हीली सभी बड़ी पारी खेलने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed