{"_id":"6300d7f0316e2f290b583178","slug":"ind-vs-zim-zimbabwe-player-family-interaction-with-deepak-chahar-after-1st-odi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ZIM: दीपक चाहर पर फिदा जिम्बाब्वे के खिलाड़ी का परिवार, बोले- आप कितने क्यूट हो, क्या आपको छू सकते हैं?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ZIM: दीपक चाहर पर फिदा जिम्बाब्वे के खिलाड़ी का परिवार, बोले- आप कितने क्यूट हो, क्या आपको छू सकते हैं?
Sat, 20 Aug 2022 10:31 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 20 Aug 2022 10:31 PM IST
सार
यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें लगता है कि उनके टी20 विश्व कप के दरवाजे खुल सकते हैं? चाहर ने कहा- मैं यह नहीं कह सकता कि मुझे चुना जाएगा या नहीं क्योंकि यह मेरे हाथ में नहीं है, लेकिन स्किल के लिहाज से मैंने बहुत मेहनत की है।
विज्ञापन
दीपक चाहर के साथ जिम्बाब्वे के खिलाड़ी के परिवार के सदस्य
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीपक चाहर ने चोट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार वापसी की है। छह महीने की इंजरी के बाद चाहर ने वापसी करते हुए जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे में तीन विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच रहे। ये सभी विकेट चाहर ने पहले पावरप्ले के अंदर लिए। उनके इस बॉलिंग परफॉर्मेंस ने जिम्बाब्वे में उनके कई फैन बना दिए। चाहर को भारतीय फैन्स का तो साथ मिला ही, लेकिन वहां के घरेलू फैन्स ने भी चाहर का खूब सपोर्ट किया।
विज्ञापन
जिम्बाब्वे के पत्रकार, ग्राउंडस्टाफ और सिक्योरिटी वाले, सब चाहर को करीब से देखना और उनके साथ फोटो खिंचवाना चाह रहे थे। इसी कड़ी में जिम्बाब्वे के एक खिलाड़ी का परिवार भी दीपक चाहर का कायल हो गया। इनमें ज्यादातर महिलाएं थीं। पत्रकार विमल कुमार द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में महिला फैन्स दीपक चाहर से सेल्फी का परमिशन लेते हुए देखी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपक चाहर
- फोटो : सोशल मीडिया
इनमें से एक ने कहा- क्या में आपको छू सकती हूं? इसके बाद उन्होंने दीपक चाहर के साथ सेल्फी भी ली। वहां मौजूद एक और महिला फैन ने कहा- हम काफी खुश हैं। दीपक चाहर काफी शांत और क्यूट हैं। चाहर भी लंबे समय के बाद इस तरह का समर्थन पाकर खुश दिखे। उन्होंने कहा- वनडे और टेस्ट क्रिकेट में जब चीजें कठिन हो जाती हैं तो आपको प्रेरित करने के लिए फैन्स की आवश्यकता होती है। इस मैच में लंबी तादाद में फैन्स देखकर खुशी हुई। हमने उन्हें कोविड के समय काफी मिस किया था। वीडियो यहां देखें-
यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें लगता है कि उनके टी20 विश्व कप के दरवाजे खुल सकते हैं? चाहर ने कहा- मैं यह नहीं कह सकता कि मुझे चुना जाएगा या नहीं क्योंकि यह मेरे हाथ में नहीं है, लेकिन स्किल के लिहाज से मैंने बहुत मेहनत की है। पहले वनडे में भी मैंने पहले दो ओवरों को छोड़कर अच्छी गेंदबाजी की। मैंने एक बार में सात ओवर फेंके जो इस बात का संकेत है कि मेरा फिटनेस स्तर ठीक है।
दीपक चाहर
- फोटो : सोशल मीडिया
चाहर ने मैच के दौरान गेंद स्विंग भी कराई। चाहर ने खुलासा किया कि उनका प्लान फुल लेंथ डिलीवरी करने का था। उन्होंने कहा- जब गेंद स्विंग कर रही हो तो मेरी योजना सरल रहती है। फुल लेंथ में गेंदबाजी करें और विकेट लेने की कोशिश करें। अगर गेंद स्विंग नहीं कर रही है, तो एक योजना 'बी' या 'सी' है। पहले वनडे में गेंद सातवें ओवर तक स्विंग कर रही थी। तब मैं गेंदबाजी कर रहा था। इसलिए यह आसान था। मैं बल्लेबाजों को भ्रम में डाल रहा था।