फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ZIM 2nd T20 2024 Abhishek Sharma First Century in T20 International Cricket against Zimbabwe Know Stats

IND vs ZIM: पदार्पण मैच में रहे फ्लॉप, अब शतक जड़कर अभिषेक ने तोड़े रिकॉर्ड, इस मामले में हुड्डा को पीछे छोड़ा

Sun, 07 Jul 2024 06:10 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 07 Jul 2024 06:10 PM IST
सार

अभिषेक ने 47 गेंदों पर सात चौकों और आठ छक्के की मदद से 100 रन बनाए। यह भारत के लिए अभिषेक का पहला शतक है। अभिषेक शनिवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले मैच में शून्य पर आउट हुए थे।

विज्ञापन
IND vs ZIM 2nd T20 2024 Abhishek Sharma First Century in T20 International Cricket against Zimbabwe Know Stats
भारत बनाम जिम्बाब्वे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच से टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू करने वाले सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने दूसरे टी20 में दमदार बल्लेबाजी की। अभिषेक ने 47 गेंदों पर सात चौकों और आठ छक्के की मदद से 100 रन बनाए। यह भारत के लिए अभिषेक का पहला शतक है। अभिषेक शनिवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले मैच में शून्य पर आउट हुए थे। इसके साथ ही अभिषेक जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं, जबकि वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे कम पारियों में शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 
विज्ञापन

दीपक हुड्डा को पीछे छोड़ा
अभिषेक ने अपनी इस शानदार पारी से कई रिकॉर्ड बनाए। जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत के लिए सबसे ज्यादा निजी स्कोर बनाने के अलावा उन्होंने टी20 में सबसे कम पारी में शतक जड़ने के मामले में दीपक हुड्डा को पीछे छोड़ दिया है। अभिषेक ने महज दो पारियों पर भारत के लिए इस प्रारूप में अपना पहला शतक लगाया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड दीपक हुड्डा के नाम है जिन्होंने अपने तीसरे टी20 मैच में पहला शतक जड़ा था, जबकि केएल राहुल ने अपनी चौथी पारी में यह उपलब्धि हासिल की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

छक्के लगाने के मामले में रोहित को पीछे छोड़ा
अभिषेक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में कुल आठ छक्के लगाए और इसके साथ ही एक साल में टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। अभिषेक इस साल अब तक 47 छक्के लगा चुके हैं, जबकि हाल ही में अपनी कप्तानी में भारत को टी20 विश्व कप का चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा ने 46 छक्के लगाए हैं। वहीं, अभिषेक ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 137 रनों की साझेदारी की जो जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 में भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ साझेदारी है।
विज्ञापन

टी20 में भारत के लिए तीसरा सबसे तेज शतक
अभिषेक ने 46 गेंदों पर शतक जड़ा जो भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज शतक है। भारत के लिए इस प्रारूप में कम गेंदों पर शतक जड़ने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2017 में 35 गेंदों पर सैकड़ा पूरा किया था। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ 2023 में 45 गेंदों पर शतक लगाया था। अभिषेक के अलावा केएल राहुल ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ 2016 में 46 गेंदों पर शतक पूरा किया था। 

टी20 में भारत के लिए शतक लगाने के वाले चौथे युवा बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने 23 साल 307 दिन की उम्र में भारत के लिए टी20 में शतक जड़ा और वह सैकड़ा जड़ने वाले चौथे युवा भारतीय बल्लेबाज हैं। भारत के लिए सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम है जिन्होंने 2023 में नेपाल के खिलाफ 21 साल 279 दिन की उम्र में इस प्रारूप में भारत के लिए शतक लगाया था। इस लिस्ट में शुभमन गिल और सुरेश रैना भी शामिल हैं। गिल ने पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ 23 साल 146 दिन की उम्र में, जबकि रैना ने 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 23 साल 156 दिन की उम्र में शतक जड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed