{"_id":"5dfe615a8ebc3e87a511a15e","slug":"ind-vs-wi-virat-kohli-s-record-and-performance-in-barabati-cricket-stadium-cuttack-is-not-good","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबती में अब तक नहीं चला है विराट का बल्ला, वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में करना चाहेंगे सुधार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बाराबती में अब तक नहीं चला है विराट का बल्ला, वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में करना चाहेंगे सुधार
Sun, 22 Dec 2019 08:35 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 22 Dec 2019 08:35 AM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय कप्तान विराट कोहली का बाराबती स्टेडियम में रिकॉर्ड बेहतर नहीं है। उन्होंने विभिन्न प्रारूपों में खेले गए चार मैचों में यहां केवल 34 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के निर्णायक मुकाबले की पूर्व संध्या पर उन्होंने यहां नैट पर खासा समय बिताया।
विज्ञापन
तीन वनडे और एक टी-20 में कोहली ने यहां 34 रन बनाए हैं जो भारत में ऐसे किसी मैदान में उनका सबसे कम कुल स्कोर हैं जहां उन्होंने कम से कम तीन मैच खेले हैं। सबसे तेजी से दस हजार रन पूरे करने वाले कोहली ने इस सीरीज के चेन्नई में खेले पहले मैच में चार रन बनाए थे जबकि विशाखापट्टनम में वह खाता नहीं खोल सके थे। बाराबती में उन्होंने अपनी पिछली चार पारियों में क्रमश: 03, 22, 01 और 08 रन बनाए हैं। श्रीलंका के खिलाफ दिसंबर 2017 में उन्होंने यहां खेले गए टी-20 मैच में हिस्सा नहीं लिया था।
विज्ञापन