फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI there is no rift in west indies team WI crickets board clarifies

IND vs WI: क्या भारत दौरे से पहले दो हिस्सों में बंट चुकी है वेस्टइंडीज की टीम, जानिए बोर्ड और कोच ने क्या कहा?

Sat, 29 Jan 2022 10:23 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 29 Jan 2022 10:23 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वेस्टइंडीज की टीम में कुछ खिलाड़ियों को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। इससे जुड़े वॉइस नोट भी वायरल हो रहे हैं। हालांकि वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड और टीम के कोच ने इन अफवाहों को गलत बताया है।

विज्ञापन
IND vs WI there is no rift in west indies team WI crickets board clarifies
वेस्टइंडीज टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वेस्टइंडीज के भारत दौरे से पहले टीम में फूट की खबरें सामने आ रही हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वेस्टइंडीज की टीम में कुछ खिलाड़ियों को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। इस मामले से जुड़े कुछ वॉइस नोट भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें टीम में दरार की बात कही गई है। हालांकि वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड और टीम के कोच यह साफ कर चुके हैं कि टीम में कोई फूट नहीं है। ये सारी खबरें अफवाह हैं। 
विज्ञापन


इस मामले पर टीम के कोच फिल सिमंस ने कहा है कि ये सारी खबरें सिर्फ अफवाह हैं, जो कि टीम के कप्तान पोलार्ड की छवि को खराब करने के लिए फैलाई जा रही हैं। वेस्टइंडीज की टीम में रोवमैन पॉवेल को जगह देने के लिए ओडेन स्मिथ को टीम से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद ये बातें सामने आई हैं कि टीम में फूट है और कुछ खिलाड़ियों को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। स्मिथ भी इनमें से एक हैं। 
विज्ञापन


वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड दे चुका है सफाई
इस मामले पर वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड पहले ही सफाई दे चुका है। बोर्ड की तरफ से कहा जा चुका है कि टीम में कोई दरार नहीं है। कप्तान पोलार्ड और बाकी खिलाड़ियों के बीच कोई मतभेद नहीं है। टीम में फूट की खबरें गलत हैं और वेस्टइंडीज क्रिकेट की छवि खराब करने के लिए ये अफवाहें फैलाई जा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या था कोच का बयान
वेस्टइंडीज के कोच फिल सिमंस ने इस मामले पर कहा कि आप किसी को शिकार नहीं बनाते हैं। आप किसी को नीचे गिराने की कोशिश नहीं करते हैं। आप सबसे पहले खिलाड़ियों को एक बेहतर इंसान बनाने की कोशिश करते हैं, और बाद में एक बेहतर क्रिकेटर बनाने की कोशिश करते हैं। आप अपने बगल वाले व्यक्ति की मदद करना चाहते हैं। सिमंस ने साफ किया कि टीम में किसी को भी परेशान नहीं किया जा रहा है और उनके रहते यह संभव नहीं है। 

स्मिथ ने पांच मैचों की सीरीज के पहले दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे। उन्होंने पहले टी-20 में सिर्फ एक ओवर फेंका और दूसरे मैच में उनसे गेंदबाजी नहीं कराई गई थी। इसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। इस पर सिमंस ने कहा कि उनका मानना था कि रोवमैन तीसरे मैच के लिए बेहतर विकल्प थे। इसी वजह से उन्हें मौका दिया गया।


इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खेल रही है वेस्टइंडीज
वेस्टइंडीज की टीम फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खेल रही है। पांच मैचों की सीरीज में कैरिबियाई टीम के पास 2-1 की बढ़त है। 2021 टी-20 विश्वकप में खराब प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में बढ़त हासिल करना वेस्टइंडीज के लिए सुखद है। इंग्लैंड के बाद वेस्टइंडीज की टीम भारत के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी-20 मैच की सीरीज खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed