{"_id":"6205ff6413853b3180106fd5","slug":"ind-vs-wi-team-india-will-set-an-unwanted-record-after-losing-against-west-indies-third-country-to-do-so","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ हारने पर अनचाहा रिकॉर्ड बनाएगी टीम इंडिया, ऐसा करने वाला तीसरा देश बनेगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ हारने पर अनचाहा रिकॉर्ड बनाएगी टीम इंडिया, ऐसा करने वाला तीसरा देश बनेगा
Fri, 11 Feb 2022 11:48 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:48 AM IST
सार
भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीनों फॉर्मेट मिलाकर 250 मैच खेले हैं। इसमें से टीम को 98 में जीत मिली, जबकि 99 में हार का सामना करना पड़ा। दो मैच टाई, 46 मैच ड्रॉ और पांच मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम ने पहले ही सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। ऐसे में ये मैच जीतकर भी टीम इंडिया विंडीज को क्लीन स्वीप करना चाहेगी। वहीं, अगर भारतीय टीम हारती है, तो एक अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेगी।
तीसरा वनडे हारने पर .ये रिकॉर्ड
अगर टीम इंडिया तीसरा वनडे हारती है, तो वेस्टइंडीज के खिलाफ तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी-20) मिलाकर 100 मैच हारने वाली तीसरी टीम बन जाएगी। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड वेस्टइंडीज के खिलाफ 100 से ज्यादा मैच हार चुके हैं।
भारत ने विंडीज के खिलाफ 250 मैच खेले
भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीनों फॉर्मेट मिलाकर 250 मैच खेले हैं। इसमें से टीम को 98 में जीत मिली, जबकि 99 में हार का सामना करना पड़ा। दो मैच टाई, 46 मैच ड्रॉ और पांच मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने 100 से ज्यादा मैच जीते
वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के कुलाफ टेस्ट, वनडे और टी-20 मिलाकर कुल 276 मैच खेले हैं। इसमें से टीम ने 141 मैच जीते और 103 मैच हारे हैं। चार मैच टाई, 25 मैच ड्रॉ और तीन का कोई नतीजा नहीं निकला। इंग्लैंड की बात करें तो उसने विंडीज के खिलाफ 286 मुकाबले खेले हैं। इसमें 113 मैच इंग्लिश टीम ने जीते, 116 हारे और 51 मैच ड्रॉ रहे। छह मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला।
भारत के पास विंडीज के खिलाफ 100 मैच जीतने वाली टीम बनने का भी मौका है। इसके लिए टीम इंडिया को दो मैच और जीतने की जरूरत है। भारत इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बाद ऐसा करने वाला भी तीसरा देश होगा।
वेस्टइंडीज के खिलाफ सभी टीमों का प्रदर्शन

| देश | कुल मैच (टेस्ट, वनडे, टी-20) | जीते | हारे | टाई/ड्रॉ | बेनतीजा |
| ऑस्ट्रेलिया | 276 | 141 | 103 | 4/25 | 3 |
| इंग्लैंड | 286 | 113 | 116 | 0/51 | 6 |
| भारत | 250 | 98 | 99 | 2/46 | 5 |
| पाकिस्तान | 209 | 96 | 92 | 3/15 | 3 |
| दक्षिण अफ्रीका | 108 | 74 | 24 | 1/7 | 2 |