फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI: Sunil Gavaskar taunt on Team India losing WTC final, said- why not playing practice matches now

IND vs WI: टीम इंडिया की फिटनेस और WTC फाइनल हारने पर गावस्कर का तंज, कहा- अब क्यों नहीं खेल रहे अभ्यास मैच

Mon, 10 Jul 2023 05:07 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 10 Jul 2023 05:07 PM IST
सार

एक इंटरव्यू के दौरान गावस्कर ने भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ियों पर तंज कसा। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में मिली हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने अभ्यास के लिए प्रयाप्त समय न मिलने की बात कही थी, लेकिन गावस्कर का मानना है कि वेस्टइंडीज टूर पर भी ऐसा लग नहीं रहा कि भारत ने अपनी गलतियों से कुछ सीखा है।

विज्ञापन
IND vs WI: Sunil Gavaskar taunt on Team India losing WTC final, said- why not playing practice matches now
सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया पर तंज कसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज 12 जुलाई से शुरु हो रही है। भारतीय टीम वेस्टइंडीज में पहले दो टेस्ट मैच के बाद तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेलेगी। पिछले कुछ वर्षों में भारतीय टीम की फील्डिंग का स्तर काफी बढ़ गया है। यहां तक की अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा किया जाने वाला यो-यो फिटनेस टेस्ट अब हर खिलाड़ी के चयन में एक अहम भूमिका निभाता है। कागजों पर मौजूदा भारतीय टीम, भारत के क्रिकेट इतिहास की सबसे फिट टीम मानी जाती है। हालांकि, पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर का कहना है कि यह उनकी समझ से बाहर है कि भारत के ये 'फिट' खिलाड़ी टी20 के इस दौर में कैसे भारी वर्कलोड का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

एक इंटरव्यू के दौरान गावस्कर ने भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ियों पर तंज कसा। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में मिली हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने अभ्यास के लिए प्रयाप्त समय न मिलने की बात कही थी, लेकिन गावस्कर का मानना है कि वेस्टइंडीज टूर पर भी ऐसा लग नहीं रहा कि भारत ने अपनी गलतियों से कुछ सीखा है। वेस्टइंडीज टूर से पहले भारत को अभ्यास के लिए एक महीने से ज्यादा का समय मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs WI: Sunil Gavaskar taunt on Team India losing WTC final, said- why not playing practice matches now
सुनील गावस्कर और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
गावस्कर ने कहा, "हम किस तरह की तैयारी की बात कर रहे हैं, अब तो वह वेस्टइंडीज जा चुके हैं। आपके सामने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का उदाहरण है, क्या आप वहां कोई भी प्रैक्टिस मैच खेल रहे हैं? तो यह 20-25 दिन आपको किस लिए मिले। जब आप तैयारी की बात करते हैं, तो स्पष्ट रहीए। 15 दिन पहले जाएं और दो वॉर्म-अप मैच खेलें। टीम के मुख्य खिलाड़ी आराम कर सकते हैं, लेकिन बाकी की टीम का क्या, यह उनके लिए असल में एक चुनौती हो सकती है जो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। हर किसी को यह दिखाने का मौका नहीं मिलता की वह अच्छा है।"
विज्ञापन

गावस्कर का मानना है कि खिलाड़ी ऐसे टूर पर जल्दी नहीं पहुंचना चाहते, क्योंकि वह टीम में अपनी जगह को लेकर शंका में होते हैं और जल्दी जाने से क्रिकेट जगत में वर्कलोड को लेकर चर्चा शुरू हो जाती है, जो गावस्कर को चौंकाने वाली बात लगती है। गावस्कर ने कहा, "सच यह है कि मुख्य खिलाड़ी जल्दी नहीं जाना चाहते क्योंकि उन्हें पता है कैसी भी परिस्थिति हो, उन्हें टीम में जगह मिल ही जाएगी और जब वह जल्दी चले जाते हैं तो वह अपने वर्कलोड की बातें करते हैं। आप विश्व में खुद को सबसे फिट टीम बताते हैं या भारत की पिछली टीमों से फिट बताते हैं, तो आप इतनी जल्दी थक कैसे जाते हैं। कैसे आप लोग वर्कलोड का मुद्दा उठा देते हैं जब आप टी20 मैच खेलते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed