{"_id":"620e23a1d0500138657333a9","slug":"ind-vs-wi-rohit-sharma-praised-ravi-bishnoi-for-his-brilliant-performance-says-his-future-is-bright","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs WI: रोहित ने रवि बिश्नोई की तारीफ में पढ़े कसीदे, कहा- उसका भविष्य उज्ज्वल है, हमारे ऊपर है हम उनका कैसे उपयोग करते हैं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs WI: रोहित ने रवि बिश्नोई की तारीफ में पढ़े कसीदे, कहा- उसका भविष्य उज्ज्वल है, हमारे ऊपर है हम उनका कैसे उपयोग करते हैं
Thu, 17 Feb 2022 03:59 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 17 Feb 2022 03:59 PM IST
सार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले टी-20 मैच में टीम इंडिया ने छह विकेट से आसान जीत हासिल की। भारतीय टीम ने जीत के साथ ही तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त भी ले ली। मैच के बाद जीत से गदगद कप्तान रोहित शर्मा ने डेब्यूटेंट और युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई के शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
रवि बिश्नोई
- फोटो : twitter@ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले टी-20 मैच में टीम इंडिया ने छह विकेट से आसान जीत हासिल की। भारतीय टीम ने जीत के साथ ही तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त भी ले ली। मैच के बाद जीत से गदगद कप्तान रोहित शर्मा ने डेब्यूटेंट और युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई के शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
रोहित ने मैच के बाद कहा, “बिश्नोई बहुत ही प्रतिभाशाली व्यक्ति है, इसलिए हमने सीधे उसे टीम में शामिल किया। हम उसमें कुछ अलग देखते हैं। उसके पास बहुत सारी विविधताएं और कौशल हैं। वह किसी भी स्तर पर गेंदबाजी कर सकता है।"
विज्ञापन
कप्तान ने यह भी कहा कि बिश्नोई का आगे का भविष्य उज्ज्वल है। उन्होंने कहा, “भारत के लिए उसके मैच से बहुत खुश हूं और उनका भविष्य उज्ज्वल है और अब यह हमारे ऊपर है कि हम उनका उपयोग कैसे करते हैं।”
विज्ञापन
जोधपुर के रवि को कोलकाता के ईडन गार्डन में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का मौका मिला और उन्होंने भी टीम के इस फैसले को सही साबित किया। बिश्नोई ने अपने दूसरे ओवर में ही दो विकेट लिए। उन्होंने किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में महज 17 रन दिए और दो सफलताएं हासिल की। रवि को उनके प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ दी मैच भी दिया गया।