फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI MS Dhoni fan Shahrukh Khan ready to explode for Team India wants to finish the match for Indian Cricket Team

IND vs WI: टीम इंडिया के लिए धमाका करने को तैयार धोनी के फैन शाहरुख खान, करना चाहते हैं मैच फिनिश

Wed, 02 Feb 2022 11:39 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 02 Feb 2022 11:39 PM IST
सार

पहले शाहरुख को आईपीएल की टीम पंजाब किंग्स ने खरीदा। अब वे भारतीय टीम में शामिल हुए हैं। अभी वे सिर्फ एक रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर ही दल के साथ जोड़े गए हैं। एक बार फिर से वे आईपीएल नीलामी में जाने वाले हैं। ऐसा माना जा रहा है कि उनके लिए कई टीमों के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
IND vs WI MS Dhoni fan Shahrukh Khan ready to explode for Team India wants to finish the match for Indian Cricket Team
महेंद्र सिंह धोनी और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तमिलनाडु के शाहरुख खान एक साल पहले एक अनजान नाम थे। उन्हें एक साल पहले कोई नहीं जानता था, लेकिन घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन ने उनके क्रिकेट करियर को बदल दिया। पहले शाहरुख को आईपीएल की टीम पंजाब किंग्स ने खरीदा। अब वे भारतीय टीम में शामिल हुए हैं। अभी वे सिर्फ एक रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर ही दल के साथ जोड़े गए हैं। एक बार फिर से वे आईपीएल नीलामी में जाने वाले हैं। ऐसा माना जा रहा है कि उनके लिए कई टीमों के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है। शाहरुख ने रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल किए जाने पर कहा कि उन्हें एक साल पहले इसकी भी उम्मीद नहीं थी। 
विज्ञापन


चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैन शाहरुख खान ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, “मैं चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने में कामयाब रहा। अगर आपने मुझसे एक साल पहले यह पूछा होता कि क्या आप तैयार हैं तो मैं कहता कि मैं नहीं हूं। लेकिन अगर आप मुझसे अभी पूछ रहे हैं तो मैं कहूंगा-हां, मैं भारत की जर्सी पहनने के लिए तैयार हूं। मैं अब तैयार हूं। मैं इसे सिर ऊंचा करके कह सकता हूं।”
विज्ञापन


तमिलनाडु के बल्लेबाज शाहरुख खान को आर साई किशोर के साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज के लिए बैकअप खिलाड़ी के रूप में भारत दल में शामिल किया गया है। रोहित शर्मा की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 मैच की सीरीज खेलेगी। शाहरुख को टीम में शामिल करना हैरानी भरा फैसला नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में लगातार खुद को साबित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहरुख ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2021/22 में 157.81 की स्ट्राइक रेट से 101 रन बनाए। उन्होंने फाइनल में शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 15 गेंदों में 33 रन बनाए। शाहरुख की बदौलत तमिलनाडु की टीम चैंपियन बनी थी। 

शाहरुख ने यह भी बताया कि कैसे पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें प्रेरित किया। शाहरुख ने कहा, “मैं एमएस धोनी को आदर्श मानता हूं और भारत के लिए उसी तरह से मैच फिनिश करना चाहता हूं। मैंने हमेशा धोनी की तरफ देखा है और मैं उनकी तरह फिनिशर बनना चाहता हूं।”

शाहरुख को आईपीएल 2022 मेगा नीलामी में बड़ी बोली की उम्मीद है। आईपीएल की नीलामी 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होगी। हालांकि, चेन्नई के इस खिलाड़ी ने अपने पसंदीदा टीम का नाम नहीं बताया, लेकिन उन्होंने पंजाब किंग्स में बिताए गए अपने समय के बारे में जरूर बताया। 


शाहरुख ने कहा, “मैं वहां (पंजाब किंग्स में) वास्तव में सहज था। अनिल कुंबले, वसीम जाफर, जोंटी रोड्स और बाकी कोचिंग स्टाफ ने बहुत मदद की। मैंने वहां बहुत कुछ सीखा। मुझे याद है कि अनिल सर मेरे पास आए और कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि मैं अच्छा करूंगा। मैं पंजाब किंग्स में शुरू से ही सहज था।”
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed