फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI Jason holder takes double hat trick against England in T20 series

IND vs WI: भारत के खिलाफ सीरीज से पहले लय में लौटा यह कैरिबियाई खिलाड़ी, चार गेंदों में लिए चार विकेट

Mon, 31 Jan 2022 08:59 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोज Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 31 Jan 2022 08:59 AM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ मैच में चार गेंदों में चार विकेट लेने वाले होल्डर राशिद खान, लसिथ मलिंगा और कर्टिस कैम्फर के खास क्लब में शामिल हो गए हैं। वो वेस्टइंडीज के पहले गेंदबाज हैं, जिन्होंने टी-20 क्रिकेट में हैट्रिक ली है।

विज्ञापन
IND vs WI Jason holder takes double hat trick against England in T20 series
वेस्टइंडीज टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के आखिरी मैच में कैरिबियाई गेंदबाज जेसन होल्डर ने चार गेंदों में चार विकेट झटके हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी टीम को सीरीज का आखिरी मैच और सीरीज भी जिता दी। इस मैच के आखिरी ओवर में होल्डर ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए और भारतीय टीम को भी चेतावनी दी है। होल्डर वेस्टइंडीज के पहले गेंदबाज हैं, जिन्होंने टी-20 क्रिकेट में हैट्रिक ली है। वहीं वो दुनिया के चौथे गेंदबाज हैं, जिन्होंने चार गेंदों में चार विकेट लिए हैं। 
विज्ञापन


होल्डर से पहले अफगानिस्तान के राशिद खान, श्रीलंका के लसिथ मलिंगा और आयरलैंड के कर्टिस कैम्फर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह कारनामा कर चुके हैं। होल्डर ने इस मैच में पांच विकेट भी अपने नाम किए हैं। अब मेगा ऑक्शन में होल्डर के ऊपर भी बड़ी बोली लग सकती है। 
विज्ञापन


वेस्टइंडीज ने अपने नाम की सीरीज
पांच मैचों की सीरीज में दोनों टीमें दो-दो की बराबरी पर थी और पांचवां मैच सीरीज के लिहाज से निर्णायक था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 179 रन बनाए। कप्तान पोलार्ड ने 41 और रोवमैन पॉवेल ने 35 रन की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए आदिल रशीद और लिविंगस्टोन ने दो-दो विकेट लिए। 180 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 162 रन पर सिमट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन



जेसन होल्डर ने आखिरी चार गेंदों में चार विकेट लिए और अपनी टीम को मैच के साथ-साथ सीरीज भी 3-2 जिता दी। इसके साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। 


भारत के लिए खतरा
वेस्टइंडीज को छह फरवरी से भारत के खिलाफ वनडे और फिर टी-20 सीरीज खेलनी है। होल्डर दोनों फॉर्मेट में वेस्टइंडीज की टीम का हिस्सा हैं। ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों को होल्डर से सावधान रहना होगा। अपने ऊंचे कद और सटीक गेंदबाजी से होल्डर पहले भी भारतीय खिलाड़ियों को काफी परेशान कर चुके हैं। वनडे और टी-20 सीरीज में होल्डर आखिरी के ओवरों में खतरनाक साबित हो सकते हैं। 

मेगा ऑक्शन में लग सकती है बड़ी बोली
होल्डर लंबे समय से आईपीएल खेल रहे हैं और उनका प्रदर्शन भी अच्छा रहा है। उन्होंने गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी कई बार कमाल किया है। होल्डर अच्छे तेज गेंदबाज होने के साथ-साथ एक फिनिशर का रोल भी अदा कर सकते हैं। ऐसे में कई टीमें होल्डर को अपने साथ जोड़ना चाहेंगी। वहीं उनकी फॉर्म को देखते हुए उन पर आसानी से करोड़ों की बोली लगाई जी सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed