फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI Hardik Pandya statement After losing series from West Indies said Sometimes it is good to lose

IND vs WI: 'कभी-कभी हारना अच्छा होता है...', वेस्टइंडीज से सीरीज गंवाने के बाद हार्दिक पांड्या का अटपटा बयान

Mon, 14 Aug 2023 02:13 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 14 Aug 2023 02:13 PM IST
सार

फ्लोरिडा के लॉडरहिल में खेले गए पांचवें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 165 रन बनाए थे। जवाब में वेस्टइंडीज ने 18 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पहले दो टी20 में वेस्टइंडीज की टीम ने जीत हासिल की थी।

विज्ञापन
IND vs WI Hardik Pandya statement After losing series from West Indies said Sometimes it is good to lose
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज में हार गई। फ्लोरिडा में रविवार को खेले गए पांचवें और निर्णायक मैच में मेजबान वेस्टइंडीज ने आठ विकेट से जीत हासिल की। इसके साथ ही उसने सीरीज को 3-2 से अपने नाम कर लिया। सीरीज में हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि कभी-कभी हारना अच्छा होता है। इससे आपको बहुत कुछ सीखने को मिलता है। भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 2017 के बाद टी20 सीरीज हारी है।
विज्ञापन


हार्दिक ने बल्लेबाजी में अपनी गलती को स्वीकार किया। उन्होंने कहा, ''जब मैं क्रीज पर आया तो हमने लय खो दी और स्थिति का फायदा नहीं उठा सके। मैंने समय लिया, लेकिन फिनिश नहीं कर सका। मेरा मानना है कि एक समूह के रूप में हम खुद को चुनौती देंगे। ये सभी ऐसे मैच हैं जिसमें हमें सीखने को मिल रहे है। हमने एक समूह के रूप में बात की है कि जब भी हम कठिन रास्ता अपना सकते हैं तो उसे हम लेंगे। एक सीरीज यहां या वहां मायने नहीं रखती, लेकिन लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता महत्वपूर्ण है।''
विज्ञापन


अभी टी20 विश्व कप पर नजर नहीं
टी20 विश्व कप के बारे में पूछे जाने पर हार्दिक ने कहा, ''उसमें अभी काफी समय है। उस पर अभी नजर नहीं है। हमारे सामने वनडे विश्व कप है। कभी-कभी हारना भी अच्छा होता है। आपको बहुत कुछ सीखने को मिलता है। सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। जीतना और हारना प्रक्रिया का एक हिस्सा है और हम यह सुनिश्चित करने जा रहे हैं कि हम इससे सीखें।  मैं ज्यादा योजना नहीं बनाता। मैं स्थिति के अनुसार आगे बढ़ता हूं।''
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच में क्या हुआ?
फ्लोरिडा के लॉडरहिल में खेले गए पांचवें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 165 रन बनाए थे। जवाब में वेस्टइंडीज ने 18 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पहले दो टी20 में वेस्टइंडीज की टीम ने जीत हासिल की थी।


हार्दिक के नेतृत्व में पहली टी20 सीरीज हार
हार्दिक पांड्या की कप्तानी में भी भारत की यह पहली टी20 सीरीज हार है। अब तक वह पांच टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी कर चुके हैं। इसमें से वेस्टइंडीज के खिलाफ बस इस टी20 सीरीज में हार मिली, जबकि पिछली चार सीरीज में टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी। इसमें आयरलैंड के खिलाफ 2-0, न्यूजीलैंड के खिलाफ 1-0, श्रीलंका के खिलाफ 2-1 और न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-1 से जीत शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed