फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI 3rd T20i 2022 India vs West Indies Match Analysis in Hindi

IND vs WI 3rd T20 Analysis: गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में मैच बनाया, ओपनर सूर्यकुमार ने दिलाई जीत

Wed, 03 Aug 2022 10:19 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बासेतेरे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बासेतेरे Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 03 Aug 2022 10:19 AM IST
सार

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भारत ने सात विकेट से जीत हासिल की और सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। कप्तान रोहित के चोटिल होने के बावजूद भारतीय बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया और मैच जीता। 
 

विज्ञापन
IND vs WI 3rd T20i 2022 India vs West Indies Match Analysis in Hindi
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला टीम इंडिया ने सात विकेट से जीत लिया और सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। दूसरे टी20 में हार के बाद भारत के लिए इस मैच में वापसी करना बैहद जरूरी था। यह मैच हारने पर टीम इंडिया सीरीज में पीछे हो सकती थी। वहीं, जीत के बाद भारत को सीरीज अपने नाम करने के लिए बाकी दो में से सिर्फ एक मुकाबला जीतना है। 
विज्ञापन


तीसरे टी20 मैच में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने शानदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े। दूसरा विकेट 107 के स्कोर पर गिरा, लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने वापसी की और कैरिबियाई टीम को 164 रन पर रोक दिया। पिच में बड़े शॉट खेलना आसान नहीं था, लेकिन भारत ने पहले विकेट के लिए 105 रन जोड़े। अब मैच टीम इंडिया के लिए आसान हो गया था और 19वें ओवर की आखिरी गेंद में चौका लगाकर पंत ने भारत को जीत दिला दी। 
विज्ञापन

IND vs WI 3rd T20i 2022 India vs West Indies Match Analysis in Hindi
बल्लेबाजी के दौरान कायेल मेयर्स - फोटो : सोशल मीडिया
मैच के टर्निंग प्वाइंट
  • वेस्टइंडीज ने दो विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए थे और लग रहा था कि यह टीम बड़ा स्कोर खड़ा करेगी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी 32 गेंदों में तीन विकेट निकाले और 57 रन दिए। इसी वजह से वेस्टइंडीज की टीम बहुत बड़ा स्कोर नहीं बना पाई।
  • 165 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने शानदार शुरुआत की, लेकिन कप्तान रोहित पांच गेंदों में 11 रन बनाकर रिटायर्ट हर्ट हो गए। उनके वापस जाने के बाद लगा कि टीम इंडिया फिर दबाव में आ जाएगी, लेकिन सूर्यकुमार यादव ने श्रेयस अय्यर के साथ मिल शानदार साझेदारी की और टीम इंडिया को जीत के बेहद करीब ले गए। 
  • इस पिच पर नए बल्लेबाजों के लिए रन बनाना मुश्किल था और श्रेयस के बाद सूर्यकुमार भी 15वें ओवर में आउट हो गए, इसके बाद लगा कि वेस्टइंडीज की टीम वापसी करेगी, लेकिन पंत और हुड्डा ने मिलकर भारत को जीत दिला दी। 
Rohit Sharma discusses things with team-mates Rishabh Pant and Avesh Khan, West Indies vs India, 3rd T20I, Basseterre, August 2, 2022

दोनों कप्तानों का प्रदर्शन
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में बेहतरीन कप्तानी की। पहले टॉस जीतकर सही फैसला किया। इसके बाद अपने गेंदबाजों का शानदार इस्तेमाल कर वेस्टइंडीज को 164 के स्कोर पर रोका। लक्ष्य का पीछा करते हुए आक्रामक शुरुआत दी। वो चोटिल होने के चलते लंबी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन पांच गेंदों में 11 रन बनाकर भारतीय टीम को लय पकड़ाई। 

वेस्टइंडीज के कप्तान निकलोस पूरन के लिए यह मैच कुछ खास नहीं रहा। बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने 23 गेंदों में 22 रन की धीमी पारी खेली और अहम मौके पर आउट हो गए। गेंदबाजी के दौरान भी वो अपने गेंदबाजों का सही इस्तेमाल नहीं कर सके और मैच हार गए। 

Suryakumar Yadav and Shreyas Iyer played contrasting innings for India, West Indies vs India, 3rd T20I, Basseterre, August 2, 2022
विज्ञापन

भारत के लिए कैसा रहा मैच
सकारात्मक पहलूः
गेंदबाजी में आवेश खान को छोड़ सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया। भुवनेश्वर ने दो और हार्दिक-अर्शदीप ने एक-एक विकेट लिया। सभी का इकोनॉमी रेट अचछा रहा और भारत ने वेस्टइंडीज को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया। बल्लेबाजी में सूर्यकुमार यादव ने कमाल किया और 44 गेंद में 76 रन की बेहतरीन पारी खेली। श्रेयस अय्यर ने धीमी, लेकिन उपयोगी पारी खेली। अंत में ऋषभ पंत ने शानदार अंदाज में मैच खत्म किया। 

नकारात्मक पहलूः कप्तान रोहित की चोट भारत के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय है। वहीं, आवेश खान लगातार महंगे साबित हो रहे हैं। उन्होंने पिछले मैच में भी खराब गेंदबाजी की थी और भारत की हार का कारण बने थे। इस मैच में भी उन्होंने बिना कोई विकेट लिए तीन ओवर में 47 रन खर्च किए। बल्लेबाजी में श्रेयस अय्यर ने 27 गेंद में 24 रन बनाए। टी20 में यह पारी स्वीकार नहीं की जा सकती। वहीं, हार्दिक सिर्फ चार रन बनाकर आउट हो गए। आने वाले मैचों में उन्हें मैच खत्म करने होंगे। 

Shreyas Iyer was stumped for a 27-ball 24, West Indies vs India, 3rd T20I, Basseterre, August 2, 2022

वेस्टइंडीज के लिए कैसा रहा मैच
सकारात्मक पहलूः
काइल मायर्स और ब्रेंडन किंग ने पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े। मायर्स ने 50 गेंद में 73 रन की बेहतरीन पारी खेली। रोवमन पॉवेल और हेटमेयर ने अंत में तेजी से रन बनाए। गेंदबाजी में होल्डर को छोड़ सबी गेंदबाजों ने कंजूसी से रन दिए। 

नकारात्मक पहलूः बीच के ओवरों में बल्लेबाज तेजी से रन नहीं बना पाए। पूरन से अपनी नजरें जमाने के लिए गेंद खेलीं और अंत में अपना विकेट फेंककर निकल गए। गेंदबाजी में होल्डर ने तीन ओवर में 30 रन लुटा दिए। अहम मौकों पर टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी और मैच गंवा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed