फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI 2nd T20 2022 India vs West Indies Match Analysis in Hindi

IND vs WI 2nd T20 Analysis: रोहित नहीं चले तो 20 ओवर भी नहीं खेल पाया भारत, कप्तानी में भी फ्लॉप रहे हिटमैन

Tue, 02 Aug 2022 09:34 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बासेतेरे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बासेतेरे Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 02 Aug 2022 09:34 AM IST
सार

दूसरे टी20 में ओबेड मैकॉय ने भारत की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया। वहीं, गेंदबाजी के दौरान भी टीम इंडिया कुछ खास नहीं कर पाई। इस मैच में रोहित की कप्तानी भी समझ से परे थी। 
 

विज्ञापन
IND vs WI 2nd  T20 2022 India vs West Indies Match Analysis in Hindi
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला वेस्टइंडीज ने पांच विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ ही कैरिबियाई टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। इस मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और ओबेड मैकॉय ने पहली ही गेंद में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को पवेलियन भेज दिया। यहीं से समझ आ गया था कि इस मैच में भारत को मुश्किल होने वाली है। हालांकि, टीम इंडिया अब ज्यादा आक्रामक होकर खेलती है और रोहित के आउट होने के बाद भी बल्लेबाज बड़े शॉट खेलते रहे। 
विज्ञापन


बासेतेरे की पिच में गेंद अच्छी गति और उछाल के साथ बल्ले पर आ रही थी, लेकिन भारतीय बल्लेबाज जोर लगाकर शॉट खेलना चाहते थे। इसी वजह से एक-एक कर भारत के विकेट गिरते रहे। 19.4 ओवर में पूरी टीम 138 रन पर सिमट गई और वेस्टइंडीज ने 19.2 ओवर जरूर लिए, लेकिन आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया। 
विज्ञापन


मैच के टर्निंग प्वाइंट
  • मैच की पहली गेंद में कप्तान रोहित के आउट होते ही टीम इंडिया बैकफुट पर आ गई थी। इसके बाद हार्दिक और जडेजा ने 43 रन की साझेदारी की तो लगा कि भारत मैच में वापस लौटेगा, लेकिन होल्डर ने हार्दिक को आउट कर भारत को वापसी से रोक दिया। 
  • 139 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने पावरप्ले में बिना कोई विकेट खोए 46 रन बनाए। यहीं से उसकी जीत तय हो गई थी।  

दोनों कप्तानों का प्रदर्शन
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के लिए यह मैच बेहद खराब रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए वो मैच की पहली गेंद पर खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। इसके बाद गेंदबाजी के समय उनकी कप्तानी समझ से परे रही। बासेतेरे की पिच से तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही थी। ओबेड मैकॉय ने पहली पारी में छह विकेट भी लिए थे, लेकिन रोहित ने भुवनेश्वर कुमार को सिर्फ दो ओवर दिए। भले ही भुवी ने दो ओवर में सिर्फ 12 रन दिए थे। छोटे लक्ष्य का बचाव करने के लिए वेस्टइंडीज के विकेट गिराना जरूरी था और भुवनेश्वर मौजूदा टीम में सबसे अनुभवी और काबिल गेंदबाज थे, लेकिन उनसे पूरे चार ओवर न कराना समझ से परे था। 

वेस्टइंडीज के कप्तान पूरन के लिए यह दिन बेहद अच्छा रहा। पहले उन्होंने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया। ओबेड मैकॉय ने छह विकेट लेकर उनके फैसले को सही साबित किया। पूरन ने अपने गेंदबाजों का सही इस्तेमाल कर भारत को 138 रन पर रोका। हालांकि, वो बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए, लेकिन अपनी टीम को जीत दिलाने में सफल रहे। 

Rohit Sharma fell to Obed McCoy first ball of the innings, West Indies vs India, 2nd T20I, St Kitts, August 1, 2022
विज्ञापन

भारत के लिए कैसा रहा मैच
सकारात्मक पहलूः
चौथे नंबर पर ऋषभ पंत ने तेजी से रन बनाए। उन्होंने बड़ी पारी नहीं खेली, लेकिन अच्छी लय में दिखे। टी20 में उनका फॉर्म में रहना भारत के लिए बेहद जरूरी है। 

नकारात्मक पहलूः एक बार फिर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने पूरी टीम को समेट दिया। पिछले कुछ सालों में कई बार ऐसा हुआ है, जब भारतीय टीम बाएं हाथ के किसी तेज गेंदबाज को नहीं खेल पाई और अकेले एक गेंदबाज ने भारत को हरा दिया। इस मैच में भी ऐसा ही हुआ। हार्दिक को छोड़ कोई बल्लेबाज 30 रन के पार भी नहीं जा सका। टीम इंडिया पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई। पावरप्ले में 56 रन बनाने वाले भारत ने बाकी 13.4 ओवर में सिर्फ 82 रन बनाए।  

Akeal Hosein celebrates the wicket of Rishabh Pant, West Indies vs India, 2nd T20I, St Kitts, August 1, 2022

वेस्टइंडीज के लिए कैसा रहा मैच
सकारात्मक पहलूः
ओबेड मैकॉय ने शानदार गेंदबाजी की और छह विकेट लेकर अपने दम पर मैच जिताया। ओडियन स्मिथ को छोड़ सभी गेंदबाजों ने कंजूसी से रन दिए। होल्डर, हुसैन और जोसेफ ने भी अहस साझेदारियां तोड़ी। बल्लेबाजी में ब्रैंडन किंग ने बेहतरीन 68 रन बनाए। विकेटकीपर डेवोन थॉमस ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी की। 

नकारात्मक पहलूः बाकी गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन के बावजूद ओडियन स्मिथ ने 10 से ज्यादा के इकोनॉमी रेट से रन लुटाए। 139 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने में टीम के पांच विकेट गिर गए। कप्तान पूरन एक बार फिर स्पिन के खिलाफ आउट हुए। ब्रैंडन किंग और थॉमस को छोड़ कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed