फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI 2nd ODI Rishabh Pant criticize by Former India Cricketer Deep Dasgupta and Laxman Sivaramakrishnan for Poor Shot Selection in 2nd ODI against west indies

IND vs WI 2nd ODI: ऋषभ पंत ने गंवाया सुनहरा मौका, ओपनिंग में हुए फेल, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने की जमकर आलोचना

Wed, 09 Feb 2022 05:46 PM IST
रोहित राज न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 09 Feb 2022 05:46 PM IST
सार

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे की सीरीज के दूसरे मुकाबले में एक आर्श्चयजनक फैसला लिया। कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ ने ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को ओपनिंग करने के लिए भेजा।

विज्ञापन
IND vs WI 2nd ODI Rishabh Pant criticize by Former India Cricketer Deep Dasgupta and Laxman Sivaramakrishnan for Poor Shot Selection in 2nd ODI against west indies
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे की सीरीज के दूसरे मुकाबले में एक आर्श्चयजनक फैसला लिया। कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ ने ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को ओपनिंग करने के लिए भेजा। पंत को आक्रामक बल्लेबाजी के लिए रोहित के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए भेजा गया, लेकिन उन्होंने निराश किया। पंत ने एक सुनहरा मौका गंवा दिया और खराब शॉट खेलकर पवेलियन लौट गए। इस पर पूर्व भारतीय क्रिकेट दीपदास गुप्ता और लक्ष्मण शिवरामाकृष्णन ने उनकी जमकर आलोचना की।
विज्ञापन


वेस्टइडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उसने भारतीय टीम को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। पिछले मैच में 60 रन बनाने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस मुकाबले में फेल हो गए। उन्हें केमार रोच ने पांच रन के निजी स्कोर पर विकेटकीपर शाई होप के हाथों कैच कराया। इसके बाद पंत ने पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ पारी को आगे बढ़ाया। इस दौरान पंत धीमी बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने 33 गेंद पर 18 रन बना लिए थे। इसके बाद अपनी 34वीं गेंद पर एक खराब शॉट खेलकर विकेट गंवा दिया। उन्हें ओडेन स्मिथ ने जेसन होल्डर के हाथों कैच कराया।
विज्ञापन


पंत के आउट होने के बाद मैच में कमेंट्री कर रहे दीपदास गुप्ता ने उनके शॉट चयन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, मैं इसे खराब शॉट इसलिए कह रहा हूं कि उन्होंने गेंद की दिशा के विपरीत जाकर शॉट लगाया। गेंद ऑफ स्टंप से काफी बाहर थी। शायद आठवें या नौवें स्टंप पर कह सकते हैं। अगर वे पॉइंट की दिशा में खेलते तो ज्यादा सफल होते। उन्होंने गलत शॉट की कीमत चुकाई।"
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, लक्ष्मण शिवरामाकृष्णन ने कहा, पंत ने कई गलतियां की है। पहली बात तो ये कि वे गेंद की दिशा के विपरीत शॉट खेलने गए। वे क्रीज पर इधर से उधर होते रहते हैं इस कारण सही से शॉट नहीं खेल पाए। उन्हें इस शॉट को खेलने की जरूरत क्या थी? अगर वे पुल शॉट ही खेलना चाहते थे तो मिड-विकेट की ओर खेलते या उससे ऊपर मारते।"


पंत ने पहले मैच में नौ गेंद पर 11 रन बनाए थे। तब वे दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट हो गए थे। भारतीय टीम ने दूसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट पर 237 रन बनाए। उसके लिए सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए। यादव ने 83 गेंद की पारी में पांच चौके लगाए। केएल राहुल अर्धशतक से चूक गए और 49 रन बनाकर आउट हुए। दीपक हुड्डा ने 29 रन, वॉशिंगटन सुंदर ने 24 और विराट कोहली ने 18 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed