{"_id":"62dd07acf0cf7d4264530f54","slug":"ind-vs-wi-2nd-odi-2022-team-india-to-make-world-record-against-west-indies-after-match-win","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs WI: आज जीते तो विश्व रिकॉर्ड बनाएगी टीम इंडिया, लगातार 12वीं सीरीज जीत पाकिस्तान को पीछे छोड़ने का मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs WI: आज जीते तो विश्व रिकॉर्ड बनाएगी टीम इंडिया, लगातार 12वीं सीरीज जीत पाकिस्तान को पीछे छोड़ने का मौका
Sun, 24 Jul 2022 02:20 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 24 Jul 2022 02:20 PM IST
सार
भारत पिछली बार 2006 में वेस्टइंडीज से कोई वनडे सीरीज हारा था। इसके बाद से भारत ने अपने घर या वेस्टइंडीज में कुल 11 सीरीज खेली हैं और सभी में जीत हासिल की है।
विज्ञापन
भारत बनाम वेस्टइंडीज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर भारतीय टीम सीरीज अपने नाम कर सकती है। ऐसा होने पर टीम इंडिया एक विश्व रिकॉर्ड भी बना देगी। किसी एक टीम के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा सीरीज जीतने के मामले में भारत पहले स्थान पर पहुंच जाएगा। भारत ने 2007 से 2022 के बीच वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 11 द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती हैं। यह भारत की 12वीं सीरीज जीत होगी और इसी के साथ टीम इंडिया पाकिस्तान को पीछे छोड़ देगी।
किसी एक टीम के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा सीरीज जीतने के मामले में भारत और पाकिस्तान संयुक्त रूप से टॉप पर हैं। पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार 11 द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती हैं। वहीं, भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐसा किया है। मौजूदा सीरीज का पहला मैच जीतने के बाद भारत को दो में से कोई एक वनडे मैच जीतना है।
भारत पिछली बार 2006 में वेस्टइंडीज से कोई वनडे सीरीज हारा था। इसके बाद से भारत ने अपने घर या वेस्टइंडीज में कुल 11 सीरीज खेली हैं और सभी में जीत हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसी एक टीम के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा सीरीज जीतने के मामले में भारत और पाकिस्तान संयुक्त रूप से टॉप पर हैं। पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार 11 द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती हैं। वहीं, भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐसा किया है। मौजूदा सीरीज का पहला मैच जीतने के बाद भारत को दो में से कोई एक वनडे मैच जीतना है।
विज्ञापन
भारत पिछली बार 2006 में वेस्टइंडीज से कोई वनडे सीरीज हारा था। इसके बाद से भारत ने अपने घर या वेस्टइंडीज में कुल 11 सीरीज खेली हैं और सभी में जीत हासिल की है।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड शानदार
वनडे क्रिकेट के शुरुआती दौर में वेस्टइंडीज की टीम सबसे मजबूत टीम थी और कैरिबियाई दौरान सबसे मुश्किल दौरों में से एक था। हालांकि, साल 2000 के बाद हालात बदले हैं और अब टीम इंडिया का दबदबा कायम है। 2001 से लेकर अब तक टीम इंडिया ने कैरेबियाई जमीन पर 27 में से 14 मैच जीते हैं। कुल मिलाकर भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 136 वनडे मैचों में 67 में जीत दर्ज की हैं।
पहले मैच में भारत की रोमांचक जीत
इस सीरीज के पहले मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 305 रन बनाए थे और इसके जवाब में कैरिबियाई टीम सिर्फ 302 रन बना पाई। इसके साथ ही भारत ने यह मैच तीन रन से अपने नाम कर लिया। इस मैच के आखिरी ओवर में वेस्टइंडीज को जीत के लिए 15 रन की जरूरत थी, लेकिन सिराज ने सिर्फ 11 रन दिए और भारत को जीत दिला दी। इस जीत के बाद टीम इंडिया के हौसले और बढ़ गए होंगे। दूसरे मैच में युवा खिलाड़ियों से ज्यादा बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।