फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI 2nd ODI 2022 India Beats West Indies Check Records List From Batting to Bowling

IND vs WI Records: धोनी से आगे निकले अक्षर, भारत ने पाकिस्तान को पछाड़ा, दूसरे वनडे में बने ये रिकॉर्ड

Mon, 25 Jul 2022 02:00 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 25 Jul 2022 02:00 PM IST
सार

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में जीत हासिल करने के साथ ही भारत ने कई रिकॉर्ड बना लिए हैं। इस मैच में कमाल करने वाले अक्षर पटेल ने धोनी और यूसुफ पठान को पीछे छोड़ दिया। 
 

विज्ञापन
IND vs WI 2nd ODI 2022 India Beats West Indies Check Records List From Batting to Bowling
भारत की जीत के बाद अक्षर पटेल और मोहम्मद सिराज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला टीम इंडिया ने दो विकेट से जीत लिया। इस मैच में वेस्टइंडीज ने भारत के सामने 312 रनों का लक्ष्य रखा था और भारत ने दो गेंद रहते यह लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत के लिए अक्षर पटेल ने बल्ले के साथ कमाल किया और 35 गेंद में नाबाद 64 रन बनाए। उनकी तूफानी पारी की बदौलत भारत ने हारा हुआ मैच जीत लिया। इस मैच के दौरान कई रिकॉर्ड बने। अक्षर ने धोनी और यूसुफ पठान को पीछे किया तो टीम इंडिया सीरीज जीतने के मामले में पाकिस्तान से आगे निकल गई। यहां हम बता रहे हैं कि इस मैच में कौन-कौन से रिकॉर्ड बने। 
विज्ञापन

छक्के लगाने के मामले में धोनी से आगे निकले अक्षर

IND vs WI 2nd ODI 2022 India Beats West Indies Check Records List From Batting to Bowling
अक्षर पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षर पटेल इस मैच में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए थे और उन्होंने पांच छक्के लगाकर भारत को जीत दिलाई। इसके साथ ही अक्षर लक्ष्य का पीछा करते हुए सातवें नंबर पर या उससे निचले क्रम में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने भारत को जीत दिलाई। इससे पहले धोनी और यूसुफ पठान ऐसा कर चुके हैं। धोनी ने 2005 में तीन छक्के लगाकर जीत दिलाई थी। वहीं पठान 2011 में दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड के खिलाफ ऐसा कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ा

IND vs WI 2nd ODI 2022 India Beats West Indies Check Records List From Batting to Bowling
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया
यह मैच जीतने के साथ ही भारत ने सीरीज भी अपने नाम कर ली और किसी एक टीम के खिलाफ लगातार सीरीज जीतने के मामले में पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने लगातार 12वीं वनडे सीरीज जीती है, जबकि पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार 11 वनडे सीरीज जीती हैं। पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 10 सीरीज जीती हैं। दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे और भारत ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार नौ वनडे सीरीज जीती हैं। 
विज्ञापन

अक्षर ने मलिक को भी पीछे छोड़ा

IND vs WI 2nd ODI 2022 India Beats West Indies Check Records List From Batting to Bowling
अक्षर पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षर पटेल ने इस मैच में शोएब मलिक को भी पीछे छोड़ दिया। 312 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने नाबाद 64 रन बनाकर भारत को जीत दिलाई। 300 रन से ज्यादा के लक्ष्य का पीछा करते हुए यह सबसे छोटी पारी थी, जिसकी वजह से टीम को जीत मिली। इससे पहले पाकिस्तान को शोएब मलिक ने 2005 में भारत के खिलाफ 65 रन बनाए थे और पाकिस्तान की टीम ने 319 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया था। टीम के बाकी सभी बल्लेबाजों ने उनसे कम रन बनाए थे। वहीं, 2008 में गौतम गंभीर ने  श्रीलंका के खिलाफ 68 रन बनाए थे और टीम इंडिया 310 रन का लक्ष्य हासिल करने में सफल रही थी। 

वेस्टइंडीज में तीसरे सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा

IND vs WI 2nd ODI 2022 India Beats West Indies Check Records List From Batting to Bowling
अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन ने अर्धशतक लगाया - फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टइंडीज की जमीन पर वनडे में यह तीसरा सबसे बड़ा लक्ष्य था, जिसका सफलतापूर्वक पीछा किया गया। 2019 में इंग्लैंड की टीम ने 361 रन का लक्ष्य हासिल कर विंडीज की टीम को मात दी थी। वहीं, 2003 में श्रीलंका ने 131 रन बनाकर वेस्टइंडीज को हराया था। हालांकि, ये दोनों मैच ब्रिजटाउन में खेले गए थे। अब भारत ने पोर्ट ऑफ स्पेन में 311 रन का लक्ष्य हासिल किया है। 2017 में वेस्टइंडीज ने प्रोविडेंस में पाकिस्तान के खिलाफ 309 रन का लक्ष्य हासिल किया था।

लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी 10 ओवर में सबसे ज्यादा रन

IND vs WI 2nd ODI 2022 India Beats West Indies Check Records List From Batting to Bowling
अक्षर पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में भारत ने 312 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी 10 ओवर में 100 रन बनाए और जीत हासिल की। वनडे क्रिकेट के इतिहास में यह चौथा मौका था, जब किसी टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी 10 ओवर में 100 या उससे ज्यादा रन बनाए और मैच भी जीत गई। इस मामले में पाकिस्तान की टीम सबसे आगे है। पाकिस्तान ने 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी 10 ओवर में 111 रन बनाकर जीत हासिल की थी। न्यूजीलैंड ने हाल ही में आखिरी 10 ओवर में 105 रन बनाकर आयरलैंड को हराया था। 2005 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी कीवी टीम आखिरी 10 ओवर में 102 रन बनाकर मैच जीती था। 

धवन वेस्टइंडीज में सीरीज जीतने वाले पांचवें भारतीय कप्तान

IND vs WI 2nd ODI 2022 India Beats West Indies Check Records List From Batting to Bowling
शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया
शिखर धवन वेस्टइंडीज में सीरीज जीतने वाले पांचवें भारतीय कप्तान बन चुके हैं। सबसे पहले सौरव गांगुली ने साल 2002 में वेस्टइंडीज की धरती पर भारत को वनडे सीरीज में जीत दिलाई थी। इसके बाद 2009 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने यह कारनामा दोहराया। 2011 में सुरेश रैना ने अपनी कप्तानी में भारत को कैरिबियाई धरती पर सीरीज जिताई। विराट कोहली ने 2017 और 2019 में दो बार यह कारनामा किया। अब शिखर धवन भी इस सूची में शामिल हो चुके हैं। 

आवेश डेब्यू मैच में सबसे खराब ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज

IND vs WI 2nd ODI 2022 India Beats West Indies Check Records List From Batting to Bowling
आवेश खान - फोटो : सोशल मीडिया
यह आवेश खान का पहला वनडे मैच था और उन्होंने जमकर रन लुटाए। आवेश ने अपने छह ओवरों में नौ के इकोनॉमी रेट से 54 रन खर्च किए। इसके साथ ही वो डेब्यू मैच में सबसे खराब इकोनॉमी से रन देने वाले गेंदबाज बन गए। पहले यह रिकॉर्ड शिवम दुबे के नाम था, जिन्होंने 2019 में 8.7 के इकोनॉमी रेट से 7.5 ओवर में 68 रन दिए थे। 

शाई होप 100वें मैच में शतक लगाने वाले 10वें बल्लेबाज

IND vs WI 2nd ODI 2022 India Beats West Indies Check Records List From Batting to Bowling
शतक लगाने के बाद शाई होप - फोटो : सोशल मीडिया
शाई होप ने भारत के खिलाफ रविवार (24 जुलाई) को त्रिनिदाद में अपना 100वां वनडे मैच खेला। होप ने अपने 100वें वनडे में शानदार शतक लगाया है। यह उनके वनडे करियर का 13वां शतक था। इसके अलावा भारत के खिलाफ तीसरी बार उन्होंने 100 से ज्यादा रन की पारी खेली है। होप 100वें वनडे में शतक लगाने वाले दुनिया के 10वें बल्लेबाज हैं। उनसे पहले रामनरेश सरवन ने 2006 में यह उपलब्धि हासिल की थी। सरवन से पहले विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने 2004 और गॉर्डन ग्रीनिज ने 1988 में 100वें वनडे में शतक लगाया। ग्रीनिज ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज थे।

100वें वनडे में शतक लगाने वाले खिलाड़ी
बल्लेबाज देश खिलाफ रन जगह साल
गॉर्डन ग्रीनिज वेस्टइंडीज पाकिस्तान 102* शारजाह 1988
क्रिस केन्यर्स न्यूजीलैंड भारत 115 क्राइस्टचर्च 1999
मोहम्मद यूसुफ पाकिस्तान श्रीलंका 129 शारजाह 2002
कुमार संगकारा श्रीलंका ऑस्ट्रेलिया 101 कोलंबो 2004
क्रिस गेल वेस्टइंडीज इंग्लैंड 132* लॉर्ड्स 2004
मार्कस ट्रेस्कोथिक इंग्लैंड बांग्लादेश 100* ओवल 2005
रामनरेश सरवन वेस्टइंडीज भारत 115* बेस्सेटेरे 2006
डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया भारत 124 बेंगलुरु 2017
शिखर धवन भारत दक्षिण अफ्रीका 109 जोहानिसबर्ग 2018
शाई होप वेस्टइंडीज भारत 115 त्रिनिदाद 2022
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed