{"_id":"62da228c1c0aa84bdf172a22","slug":"ind-vs-wi-1st-odi-live-streaming-telecast-channel-when-where-how-to-watch-india-vs-west-indies-match-online","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs WI ODI Live Streaming: भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे जारी, इस चैनल या एप पर देखें लाइव मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs WI ODI Live Streaming: भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे जारी, इस चैनल या एप पर देखें लाइव मैच
Fri, 22 Jul 2022 10:21 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 22 Jul 2022 10:21 PM IST
सार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के तीनों मैच त्रिनिदाद में हैं। बांग्लादेश के खिलाफ हारने वाली वेस्टइंडीज टीम का मनोबल कमजोर है। भारत की युवा टीम इसका फायदा उठाकर जीत हासिल करना चाहेगी।
विज्ञापन
भारत बनाम वेस्टइंडीज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला त्रिनिदाद में खेला जा रहा है। टीम इंडिया इस मैच को अपने नाम कर जीत के साथ सीरीज की शुरुआत करना चाहेगी। वेस्टइंडीज के टीम को हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था। ऐसे में इस टीम का मनोबल काफी गिरा हुआ है। भारतीय टीम इसका फायदा उठाना चाहेगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत का रिकॉर्ड भी शानदार है। पिछले 16 साल में भारत यहां कोई वनडे सीरीज नहीं हारा है और अब धवन के ऊपर रिकॉर्ड बरकरार रखने की चुनौती है।
भारत ने वनडे सीरीज के लिए शिखर धवन की अगुवाई में युवा टीम भेजी है और भारतीय खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कमाल करने के लिए बेकरार होंगे। ऐसे में पहला मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं इस मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट से जुड़ी सारी जानकारी...

कब होगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 22 जुलाई यानी शुक्रवार को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मुकाबला त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा।
कब शुरू होगा भारत और वेस्टइंडीज का मुकाबला?
भारत और वेस्टइंडीज के मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम साढे़ छह बजे होगा और पहली गेंद सात बजे फेकी जाएगी।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज के प्रसारण का अधिकार फैनकोड ग्रुप के पास है। टीवी में मैच का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जाएगा। डीडी स्पोर्ट्स चैनल के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। ऐसे में आप बिना कोई पैसा दिए इस सीरीज के मैच देख सकते हैं
कहां देख सकते हैं लाइव मैच?
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज के सभी मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में फैनकोड एप या फैनकोड वेबसाइट पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
IND vs WI Live Score: यहां पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे की लाइव कमेंट्री
IND vs WI Live Score: यहां पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे की लाइव कमेंट्री
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारतीय टीम
शिखर धवन (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, रवींद्र जडेजा/अक्षर पटेल, आवेश खान, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह।
वेस्टइंडीज टीम
शाई होप, ब्रैंडन किंग, शमराह ब्रूक्स, निकोलस पूरन (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, काइल मेयर्स, जेसन होल्डर, कीमो पॉल, अकील होसेन, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ।