IND vs WI, 1st ODI Live Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला मैच आज, कब, कहां और कैसे देखें LIVE स्ट्रीमिंग
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह भारत का 1000वां वनडे मैच भी होगा। इस सीरीज में रोहित पहली बार भारत के नियमित वनडे कप्तान के रूप में उतरेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह भारतीय टीम का 1000वां वनडे मैच भी होगा। आज मैदान में उतरते ही भारतीय टीम दुनिया की पहली टीम बन जाएगी, जिसने एक हजार वनडे मैच खेले हैं। भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली करारी हार को पीछे छोड़कर नए सिरे से शुरुआत करने के लिए तैयार है। इस बार उसे घरेलू सरजमीं पर वेस्टइंडीज का सामना करना है।
इस बार टीम के लिए परिस्थितियां और उसका कप्तान दोनों ही अलग हैं। रोहित शर्मा चोट से उबरकर टीम से जुड़ चुके हैं और कप्तानी करने के लिए तैयार हैं। वह पहली बार बतौर कप्तान मैदान में होंगे तो वहीं विराट कोहली बल्लेबाज के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। भारतीय टीम 2023 वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए अपने प्लान बी पर काम करते दिखेगी तो ऐसे में नए प्रयोग भी देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट की सारी जानकारी...
कब खेला जाएगा भारत और वेस्टइंडीज का मैच?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच छह फरवरी यानी रविवार के दिन खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा भारत और वेस्टइंडीज का मैच?
भारत और वेस्टइंडीज का पहला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
कितने बजे खेला जाएगा मैच?
इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर एक बजे होगा और पहली गेंद डेढ़ बजे फेंकी जाएगी।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होंगे मुकाबले?
भारत और वेस्टइंडीज सीरीज के सभी मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखे जा सकेंगे।
कहां देख सकते हैं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?
अंडर-19 विश्व कप 2022 की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी-हॉटस्टार पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकार्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
दोनों टीमों का स्क्वॉड
भारतीय टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, मयंक अग्रवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान।
वेस्टइंडीज की टीम:
कीरोन पोलार्ड (कप्तान), डैरेन ब्रावो, शामराह ब्रूक्स, ब्रैंडन किंग, फैबियन एलेन, एनक्रुमाह बोनर, जेसन होल्डर, शाई होप, निकोलस पूरन, अकील हुसैन, अल्जारी जोसफ, केमार रोच, रोमारियो शेफर्ड, ओडेन स्मिथ, हेडन वॉल्श जूनियर।