{"_id":"61fbf8d2260241213c2c1954","slug":"ind-vs-wi-1st-odi-after-mayank-agarwal-opener-ishan-kishan-joined-the-odi-team-can-open-with-rohit-sharma-in-ahmedabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs WI 1st ODI: मयंक अग्रवाल के बाद ईशान किशन भी वनडे टीम से जुड़े, रोहित शर्मा के साथ कौन करेगा ओपनिंग?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs WI 1st ODI: मयंक अग्रवाल के बाद ईशान किशन भी वनडे टीम से जुड़े, रोहित शर्मा के साथ कौन करेगा ओपनिंग?
Thu, 03 Feb 2022 09:16 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 03 Feb 2022 09:16 PM IST
सार
टीम इंडिया में कोरोना संक्रमण के मामले मिलने के बाद से हड़कंप मच गया है। दो ओपनर शिखर धवन और ऋतुराज गायकवाड़ संक्रमित पाए गए हैं और आइसोलेशन में हैं। बीसीसीआई ने सीरीज के लिए बैकअप के तौर पर मयंक अग्रवाल के बाद एक और ओपनर को टीम में शामिल कर लिया है।
विज्ञापन
विराट कोहली के साथ ईशान किशन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला छह फरवरी (रविवार) को खेला जाएगा। मुकाबले से पहले टीम इंडिया में कोरोना संक्रमण के मामले मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। दो ओपनर शिखर धवन और ऋतुराज गायकवाड़ संक्रमित पाए गए हैं और आइसोलेशन में हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई ने सीरीज के लिए बैकअप के तौर पर मयंक अग्रवाल के बाद ईशान किशन को भी शामिल कर लिया गया है।
केएल राहुल को वनडे सीरीज के लिए चुना गया है, लेकिन वे पहले वनडे में नहीं खेलेंगे। ऐसे में रोहित के साथ ओपनिंग कौन करेगा यह सबसे बड़ा सवाल है। धवन और गायकवाड़ के नहीं होने पर अब मयंक या ईशान किशन ओपनिंग कर सकते हैं। गुरुवार (तीन फरवरी) को भारतीय टीम ने सीरीज के लिए पहली बार अहमदाबाद में अभ्यास किया है। इस दौरान संक्रमित पाए गए सदस्यों को छोड़कर पूरी टीम मौजूद थी।
ईशान किशन को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुना गया है। इस कारण पहले पहले से ही बायो-बबल में हैं। उन्हें अब वनडे टीम में भी शामिल कर लिया है। वे भारत के लिए दो वनडे मैच खेल चुके हैं। इस दौरान 30 की औसत से 60 रन बनाए हैं। उन्होंने एक अर्धशतकीय पारी खेली है। किशन को भारत के लिए पांच टी20 मैचों में खेलने का अनुभव है। उन्होंने 28.25 की औसत से 113 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
जहां तक मयंक अग्रवाल की बात है तो वे टीम से जुड़ने के बाद तीन दिन के लिए क्वारंटीन में हैं। उन्होंने अब तक भारत के लिए पांच वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान 17.20 की औसत से 86 रन बनाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर 32 रन रहा है। उन्होंने सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 29 नवंबर 2020 को अपना पिछला वनडे खेला था।
टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। पहला वनडे छह फरवरी, दूसरा नौ फरवरी और 11 फरवरी को होगा। इसके बाद भारत और वेस्टइंडीज की टीमें कोलकाता जाएंगी। वहां पर दोनों टीमों के बीच ईडन गार्डन्स में तीन टी20 मैच खेलेगी। तीन मुकाबले 16, 18 और 20 फरवरी को होंगे।