फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs West Indies 4th T20 all Records from jaiswal and Shubman gill record Partnership to highest Run chase

IND vs WI Records: लॉडरहिल में पहली बार चेज हुए 95 से ज्यादा रन, यशस्वी-गिल ने की रोहित-राहुल की बराबरी

Sun, 13 Aug 2023 01:55 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 13 Aug 2023 01:55 PM IST
सार

यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने रिकॉर्ड साझेदारी कर भारत को जीत दिलाई। इन दोनों ने रोहित और राहुल के रिकॉर्ड की बराबरी की, लेकिन दीपक हुड्डा और संजू सैमसन का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए। 

विज्ञापन
IND vs West Indies 4th T20 all Records from jaiswal and Shubman gill record Partnership to highest Run chase
शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 में भारत ने 179 रन का लक्ष्य तीन ओवर रहते हासिल कर लिया और एक साथ कई रिकॉर्ड बना दिए। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैच की सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली और अब पांचवे मैच में ही सीरीज के विजेता का फैसला होगा। इस मैच में भारत ने लॉडरहिल के मैदान में सबसे सफल टी20 रन चेज का रिकॉर्ड बनाया। भारत के लिए शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने रिकॉर्ड साझेदारी की। यहां हम इस मैच में बने सभी रिकॉर्ड के बारे में बता रहे हैं। 
विज्ञापन


179 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, जयसवाल और गिल ने तूफानी शुरुआत की। भारत ने पावरप्ले में 66/0 का स्कोर बना लिया और फिर इस जोड़ी ने 10 ओवरों में अपनी टीम को 100 रनों तक पहुंचा दिया। यह साझेदारी 165 रन पर टूटी, जब गिल 47 गेंदों में 77 रन बनाकर रोमारियो शेफर्ड का शिकार बने। 165 रन की सलामी साझेदारी के साथ ही गिल और जायसवाल ने रोहित शर्मा और लोकेश राहुल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। यह टी20 में भारत के लिए संयुक्त रूप से सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी थी। 
विज्ञापन


गिल और जयसवाल ने 15.3 ओवर में 165 रन जोड़े, वहीं रोहित और राहुल ने 12.4 ओवर में ही 165 रन की साझेदारी की थी। रोहित ने आउट होने से पहले 43 गेंदों में 118 रन बनाए थे। उस समय भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 260/5 का विशाल स्कोर बनाया था और 88 रनों से मैच जीत लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को किसी भी सलामी बल्लेबाज ने शतक नहीं बनाया लेकिन भारत ने तीन ओवर रहते नौ विकेट से जीत दर्ज की। यह साझेदारी सबसे छोटे प्रारूप में भारत के लिए अब तक की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है, जिसमें 2017 में राहुल और रोहित की साझेदारी दूसरे स्थान पर है। पिछले साल आयरलैंड के खिलाफ दीपक हुडा और संजू सैमसन के बीच 176 रन की साझेदारी सबसे बड़ी है।

जायसवाल अंत तक टिके रहे और 51 गेंदों पर 84 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपने दूसरे ही टी-20 मैच में अर्धशतक जड़ा है और वह अंतरराष्ट्रीय टी20 में अर्धशतक लगाने वाले चौथे सबसे कम उम्र के भारतीय हैं। उन्होंने 21 साल 227 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है। उनसे ऊपर ऋषभ पंत तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 2018 में 21 साल 38 दिन की उम्र में वेस्टइंडीज के खिलाफ 58 रन बनाए थे। इस सीरीज के दूसरे मैच में अर्धशतक लगाने वाले तिलक वर्मा दूसरे स्थान पर हैं। तिलक ने 20 साल और 271 दिन की उम्र में ऐसा किया। रोहित शर्मा सबसे कम उम्र में भारत के लिए टी20 में अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2007 टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 20 साल और 143 दिन की उम्र में अपना पहला टी20 अर्धशतक बनाया था। इसके बाद वह 29 अर्धशतक लगा चुके हैं।


लॉडरहिल में सबसे बड़ी रन चेज
यह पहली बार है जब किसी टीम ने लॉडरहिल में 95 रन से अधिक के लक्ष्य का पीछा किया है। इस मैदान में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने अधिकतर मैच जीते हैं। यह सिर्फ तीसरा मौका था, जब किसी टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए लॉडरहिल में कोई टी20 मैच जीता। इस मैदान में इससे पहले सबसे सफल रन चेज छह विकेट खोकर 98 रन था। इस मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 95/9 पर समेट दिया था। लॉडरहिल में लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करने वाली दूसरी टीम श्रीलंका थी, जिसने 2010 में न्यूजीलैंड को महज 81 रन पर ढेर कर दिया था और 15.3 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed