फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL: Yuzvendra Chahal on the verge of scripting huge T20I world records

IND vs SL: युजवेंद्र चहल के निशाने पर कई बड़े रिकॉर्ड, श्रीलंका के खिलाफ टी-20 में इतिहास रचने का मौका

Sat, 26 Feb 2022 05:46 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 26 Feb 2022 05:46 PM IST
सार

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इस वक्त सबसे ज्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। 31 वर्षीय चहल ने पिछले मैच में जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ते हुए 67वां विकेट लिया था। वह अब तक इस प्रारूप में 53 मैचों में 67 विकेट ले चुके हैं और एक और उपलब्धि हासिल करने की कगार पर हैं। 

विज्ञापन
IND vs SL: Yuzvendra Chahal on the verge of scripting huge T20I world records
युजवेंद्र चहल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इस वक्त सबसे ज्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। 31 वर्षीय चहल ने पिछले मैच में जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ते हुए 67वां विकेट लिया था। वह अब तक इस प्रारूप में 53 मैचों में 67 विकेट ले चुके हैं और एक और उपलब्धि हासिल करने की कगार पर हैं। 

विज्ञापन


चहल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में एक विकेट लिया था और अब वह एक और खास उपलब्धि हासिल करने के बेहद करीब हैं। चहल अगर चार विकेट अपने नाम कर लेते हैं तो वह टी-20 क्रिकेट में 250 विकेट लेने आए चौथे भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे।  
विज्ञापन


भारत की तरफ से सर्वाधिक टी-20 विकेट लेने के मामले में स्पिनरों का ही दबदबा है। इसमें पीयूष चावला 270 विकेट के साथ शीर्ष पर हैं तो वहीं रविचंद्रन अश्विन (264) और अमित मिश्रा (262) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर काबिज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीलंका के खिलाफ बचे दो मैचों में चहल के निशाने पर एक और बड़ा रिकॉर्ड रहेगा। वह अगर छह विकेट ले लेते हैं तो श्रीलंका के खिलाफ टी-20 में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जम्पा से आगे निकल जाएंगे। 

 
भारत और श्रीलंका के बीच आज यानी शनिवार को धर्मशाला में दूसरा टी-20 मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम पहला मुकाबला 62 रनों से जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed