फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL Virat Kohli hit his second consecutive century in ODIs broke this big record of Sachin Tendulkar

IND vs SL: विराट कोहली ने वनडे में लगातार दूसरा शतक ठोका, सचिन तेंदुलकर के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ा

Tue, 10 Jan 2023 06:05 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: रोहित राज Updated Tue, 10 Jan 2023 06:05 PM IST
सार

कोहली का घरेलू मैदान पर नवंबर 2019 के बाद यह पहला शतक है। उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का यह 73वां शतक है। कोहली का श्रीलंका के खिलाफ यह वनडे में नौवां शतक है। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर (आठ शतक) को पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन
IND vs SL Virat Kohli hit his second consecutive century in ODIs broke this big record of Sachin Tendulkar
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार शतक लगाया। कोहली ने गुवाहाटी में मंगलवार (10 जनवरी) को अपने वनडे करियर का 45वां शतक लगाया। विराट ने इस दौरान सचिन तेंदुलकर के एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली और एक रिकॉर्ड को तोड़ दिया। कोहली का घरेलू मैदान पर नवंबर 2019 के बाद यह पहला शतक है। उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का यह 73वां शतक है।
विज्ञापन


कोहली का श्रीलंका के खिलाफ यह वनडे में नौवां शतक है। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर (आठ शतक) को पीछे छोड़ दिया। हालांकि, सचिन का किसी एक टीम के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है। सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नौ शतक लगाए हैं। वहीं, कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नौ शतक लगाए हैं।
विज्ञापन

IND vs SL Virat Kohli hit his second consecutive century in ODIs broke this big record of Sachin Tendulkar
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
घरेलू मैदान पर सबसे तेज 20 शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने
विराट ने घरेलू मैदान पर 20वां वनडे शतक लगाया है। घर में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में उन्होंने तेंदुलकर की बराबरी कर ली है। सचिन ने अपने 49 में से 20 शतक भारत में लगाए थे। वहीं, 29 बार विदेशी मैदान पर शतकीय पारी खेली थी। वहीं, कोहली ने 20 शतक भारत और 25 शतक विदेश में लगाए हैं। कोहली ने सबसे तेज 20 शतक लगाने के मामले में तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। सचिन ने भारत में 160 पारियों में 20 शतक लगाए थे। वहीं, विराट ने 99 पारियों में ही ऐसा कर दिखाया।

श्रीलंका के खिलाफ वनडे में सबसे सफल कोहली
कोहली ने अपने वनडे करियर में श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने इस पारी में रनों की संख्या को 2333 तक पहुंचा दिया है। इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ उनके सबसे ज्यादा 2261 रन थे। विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2083 और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1403 रन बनाए हैं।

IND vs SL Virat Kohli hit his second consecutive century in ODIs broke this big record of Sachin Tendulkar
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
2019 के बाद लगातार दो वनडे में कोहली के शतक
कोहली ने अगस्त 2019 के बाद लगातार दो वनडे मैचों में शतक लगाया है। तब विराट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में 120 और नाबाद 114 रन की पारी खेली थी। इस बार उन्होंने 10 दिसंबर को बांग्लादेश के खिलाफ 113 रन बनाने के बाद 10 जनवरी को श्रीलंका के खिलाफ शतक ठोक दिया।

विराट ने पिछले साल एशिया कप से की थी वापसी
विराट कोहली का बल्ला 2019 के अंत से 2022 के मध्य तक खामोश रहा था। इस दौरान उनके बल्ले से रन तो निकल रहे थे, लेकिन वह किसी भी फॉर्मेट में शतक नहीं लगा पा रहे। एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाकर उन्हें इस सूखे को खत्म किया। उसके बाद टी20 विश्व कप में उनका बल्ला जमकर बोला। फिर उन्होंने वनडे में बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed