IND vs SL: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया 18 सदस्यीय दल का एलान, अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी
भारत और श्रीलंका के बीच अगले महीने दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाने वाली सीरीज में दोनों टीमें अधिकतर अंक हासिल करने की कोशिश करेंगी। श्रीलंका ने सीरीज के लिए शुक्रवार को अपने 18 सदस्यीय दल का एलान कर दिया। इसके अनुसार कई स्टार खिलाड़ियों की वापसी होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और श्रीलंका के बीच अगले महीने दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाने वाली सीरीज में दोनों टीमें अधिकतर अंक हासिल करने की कोशिश करेंगी। श्रीलंका ने सीरीज के लिए शुक्रवार को अपने 18 सदस्यीय दल का एलान कर दिया। इसके अनुसार कई स्टार खिलाड़ियों की वापसी होगी।
चार मार्च से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए मेहमान टीम शुक्रवार को मोहाली पहुंच गई। कप्तान दिमुथ करुणारत्ने के नेतृत्व में एंजेलो मैथ्यूज, लाहिरू थिरिमाने और दिनेश चांदीमल जैसे अनुभवी खिलाड़ी श्रीलंकाई टीम का हिस्सा होंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टी-20 मैच में मांशपेशियों में खिंचाव का सामना करने वाले कुसल मेंडिस के सीरीज से पहले फिट होने की उम्मीद है और इसलिए उन्हें भी स्क्वॉड में शामिल किया गया है।
इंग्लैंड में बायो-बबल तोड़ने के आरोप में निलंबित होने वाले निरोशन डिकवेला सजा पूरी करने के बाद टी-20 टीम से जुड़ गए हैं। उनके साथ धनंजय डी सिल्वा को भी टी-20 टीमें जगह दी गयी है। लाहिरू थिरिमाने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर रहने के बाद फिर से वापसी कर रहे हैं। जबकि 32 वर्षीय लेग स्पिनर जेफरी फ्रे वांडर्से को डेब्यू का मौका मिल सकता है।
🔹 Thirimanne, Dickwella return
— ICC (@ICC) February 25, 2022
🔹 Vandersay gets maiden Test call-up
Sri Lanka have named an 18-man squad for the Test series against India 👇https://t.co/s1lG1qHZhg
श्रीलंका टेस्ट स्क्वॉड:
दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), पथुम निसांका, लाहिरू थिरिमाने, धनंजया डी सिल्वा (उपकप्तान), कुसल मेंडिस (फिटनेस के अधीन), एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांदीमल, चरित असलांका, निरोशन डिकवेला, चमिका करुणारत्ने, रमेश मेंडिस (चोट के कारण नहीं खेलेंगे), लाहिरु कुमारा, सुरंगा लकमल, दुशमंथा चमीरा, विश्व फर्नांडो, जेफरी वांडरसे, प्रवीण जयविक्रेमा, लसिथ एम्बुलडेनिया