फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL, Sri Lanka beat India by three wickets in third odi

IND vs SL: आखिरी वन-डे में श्रीलंका को मिली जीत, 2-1 से भारत के नाम रही सीरीज

Sat, 24 Jul 2021 12:18 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 24 Jul 2021 12:18 AM IST
सार

  • सलामी बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो ने 76 रन बनाए जबकि भानुका राजपक्षे ने 56 गेंदों में 65 रनों का योगदान देकर श्रीलंका को जीत दिलाई।
  • भारत के लिए राहुल चाहर 54 रन देकर तीन विकेट लेने वाले सबसे सफल गेंदबाज रहे।

विज्ञापन
IND vs SL, Sri Lanka beat India by three wickets in third odi
टीम इंडिया - फोटो : twitter

विस्तार

टीम इंडिया ने शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वन-डे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। मगर भारतीय टीम को तीसरे व आखिरी वन-डे में हार का सामना करना पड़ा। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में श्रीलंका ने अविष्का फर्नांडो (76) और भानुका राजपक्षा (65) की शानदार अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत को तीन विकेट से हरा दिया।

विज्ञापन


भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 43.1 ओवर में 225 रन बनाए। 23 ओवर के बाद जब भारत का स्कोर 123/3 था, तभी बारिश आ गई, जिसके चलते मैच को 47-47 ओवर का कर दिया गया।
विज्ञापन


श्रीलंका को इस तरह से डकवर्थ लुईस पद्धति से 227 रन का लक्ष्य मिला, जिसे मेजबान टीम ने 48 गेंदें शेष रहते आसानी से हासिल कर लिया। भारत की तरफ से युवा गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। राहुल चाहर ने 54 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट झटके। वहीं, चेतन सकारिया ने 2 जबकि  गौतम और हार्दिक पांड्या ने 1-1 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (49), संजू सैमसन (46)और सूर्यकुमार यादव (40) अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने में नाकाम रहे जिससे पांच नए खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरी भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शुक्रवार को यहां 43.3 ओवर में 225 रन पर आउट हो गई।शॉ ने सैमसन के साथ दूसरे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी की थी।

शृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुके भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन जब उसने 23 ओवर के बाद तीन विकेट पर 123 रन बनाए थे तभी बारिश आ गई जिसके कारण मैच को 47-47 ओवर का कर दिया गया।

श्रीलंका को इस तरह से डकवर्थ लुईस पद्धति से 227 रन का लक्ष्य मिला। बारिश के बाद खेल शुरू होने पर भारत ने 38 रन के अंदर पांच विकेट गंवा दिए। वह नवदीप सैनी (15) और राहुल चाहर (13) के बीच नौवें विकेट के लिए 29 रन की साझेदारी से 200 रन के पार पहुंच पाया। श्रीलंका की तरफ से लेग स्पिनर अकिला धनंजय और और बायें हाथ के स्पिनर प्रवीण जयविक्रमा ने तीन- तीन विकेट लिए।

पांच खिलाड़ियों का पदार्पण 
भारत ने इस मैच में अपने पांच खिलाड़ियों को बल्लेबाज नितीश राणा, लेग स्पिनर राहुल चाहर, तेज गेंदबाज चेतन सकारिया, ऑफ स्पिनर कृष्णप्पा गौतम और विकेटकीपर संजू सैमसन को वनडे पदार्पण का मौका दिया।


भारतीय क्रिकेट इतिहास में यह दूसरा मौका था जब इतने खिलाड़ी अपना पहला मैच खेलने उतरे। इससे पहले दिसंबर 1980 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्त्रिस्केट मैदान में दिया था जब स्पिनर दिलीप जोशी, कीर्ति आजाद, रोजर बिन्नी, संदीप पाटिल और तिरूमलई श्रीनिवासन ने अपना पहला एक दिवसीय मैच खेला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed