{"_id":"622335bd71493606d50a3bda","slug":"ind-vs-sl-ravindra-jadeja-missed-double-century-due-to-rohit-sharma-decision-netizens-remember-rahul-dravid-sachin-tendulkar-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs SL: रोहित शर्मा के फैसले के कारण पूरा नहीं हुआ जडेजा का दोहरा शतक, याद आया सचिन-द्रविड़ का वाकया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SL: रोहित शर्मा के फैसले के कारण पूरा नहीं हुआ जडेजा का दोहरा शतक, याद आया सचिन-द्रविड़ का वाकया
Sat, 05 Mar 2022 05:26 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 05 Mar 2022 05:26 PM IST
सार
भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन शनिवार को भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टीम की पारी को आठ विकेट पर 574 रन पर घोषित कर दिया। उस समय रवींद्र जडेजा 175 रन बनाकर खेल रहे थे।
विज्ञापन
रवींद्र जडेजा, रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन शनिवार (पांच मार्च) को भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टीम की पारी को आठ विकेट पर 574 रन पर घोषित कर दिया। उस समय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा 175 रन बनाकर खेल रहे थे। रोहित के फैसले के कारण वे अपना पहला दोहरा शतक लगाने से चूक गए।
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में भारतीय टीम मजबूत स्थिति में है। जडेजा ने टीम के स्कोर को पांच सौ के पार पहुंचाया। वे 25 रन से अपने दोहरे शतक से चूक गए। पारी समाप्ति की घोषणा होने के समय जडेजा काफी निराश दिखे। इसे देखकर प्रशंसकों को 29 मार्च 2004 की एक घटना याद आ गई। तब राहुल द्रविड़ के फैसले के कारण सचिन तेंदुलकर का दोहरा शतक पूरा नहीं हो सका था।
तेंदुलकर पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट में 194 रन बनाकर खेल रहे थे। वे अपने दोहरे शतक से छह रन दूर थे। तभी कप्तान द्रविड़ ने पारी समाप्ति की घोषणा कर दी थी। तेंदुलकर भारी मन से पवेलियन की ओर लौट रहे थे। उसके बाद द्रविड़ की काफी आलोचना हुई थी। अब रोहित शर्मा की आलोचन प्रशंसक ट्विटर पर कर रहे हैं।
विज्ञापन
जडेजा ने अपनी 175 रन की पारी के दौरान पूर्व ऑलराउंडर कपिल देव के 36 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वे सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। कपिल देव ने कानपुर में श्रीलंका के खिलाफ 1986 में खेले गए टेस्ट मैच में 163 रनों की पारी खेली थी। जडेजा के करियर का यह दूसरा शतक है। उन्होंने 17 चौके और तीन छक्के लगाए।
भारत के लिए पहली पारी में जडेजा के अलावा ऋषभ पंत ने 96 रन बनाए। रविचंद्रन अश्विन ने 61, हनुमा विहारी ने 58, विराट कोहली ने 45, मयंक अग्रवाल ने 29, श्रेयस अय्यर ने 27 और मोहम्मद शमी ने नाबाद 20 रन बनाए। जयंत यादव दो रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका के लिए सुरंगा लकमल, विश्वा फर्नांडो और एम्बुलडेनिया ने दो-दो विकेट लिए।
रोहित-जडेजा मामले पर देखें प्रशंसकों के कुछ ट्वीट: