फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL: Four major changes may takes place during home test series against srilanka

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया में हो सकते हैं ये पांच बड़े बदलाव, जानिए

Fri, 14 Jan 2022 09:06 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 14 Jan 2022 09:06 PM IST
सार

भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। दुनिया की नंबर एक टीम को छठे रैंक वाली दक्षिण अफ्रीका ने 2-1 से हराकर उसके पहले टेस्ट सीरीज जीतने के सपना को चकनाचूर कर दिया।

विज्ञापन
IND vs SL: Four major changes may takes place during home test series against srilanka
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। दुनिया की नंबर एक टीम को छठे रैंक वाली दक्षिण अफ्रीका ने 2-1 से हराकर उसके पहले टेस्ट सीरीज जीतने के सपने को चकनाचूर कर दिया। सीरीज शुरू होने से पहले जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही टीम इंडिया के लिए आखिरी के दोनों टेस्ट मैच बेहद निराशाजनक रहे। वांडरर्स और केपटाउन में खेले गए मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने मुख्य तौर पर निराश किया। कप्तान विराट कोहली ने खुद भी बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर नाराजगी जताई है। हालांकि अब भारत को श्रीलंका के खिलाफ घर में टेस्ट सीरीज खेलना है जिसे टीम इंडिया क्लीन स्वीप करना चाहेगी। ऐसे में अगले महीने से शुरू होने वाली इस सीरीज में कुछ अहम बदलाव लगभग तय हैं। 

विज्ञापन

सलामी बल्लेबाजी में रोहित की वापसी 

भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान बनाए जा चुके रोहित शर्मा चोट की वजह से दक्षिण अफ्रीकी सीरीज का हिस्सा नहीं रहे लेकिन श्रीलंका के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज में उनकी वापसी तय है। टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज के लौटने पर मयंक अग्रवाल की छुट्टी तय है। मयंक ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में सिर्फ एक अर्धशतकीय पारी खेली और अधिकतर मौकों पर फेल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहाणे-पुजारा की छुट्टी

टीम के मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने दक्षिण अफ्रीकी सीरीज में पूरी तरह से निराश किया। दोनों बल्लेबाजों पर टीम के मध्यक्रम को संभालने की जिम्मेदारी थी लेकिन यह जोड़ी ऐसा करने में नाकाम रही। दोनों ही खिलाड़ियों ने एक-एक अर्धशतक लगाए और सीरीज में करीब 25 की औसत से रन बनाए। ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज में इनकी टीम से छुट्टी लगभग तय है। 

विज्ञापन

श्रेयस-हनुमा को मौका 

पुजारा और रहाणे के हटने की स्थिति में फॉर्म में चल रहे श्रेयस अय्यर और हनुमा विहारी की जगह पक्की है। अय्यर ने पिछले महीने  न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार डेब्यू शतक लगाते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया था तो वहीं विहारी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में संयम और जुझारू पारी खेलकर अपनी दावेदारी को मजबूत किया।  

जडेजा की वापसी 

टीम इंडिया को अपने स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की कमी जरूर खली होगी। वह चोट की वजह से दक्षिण अफ्रीकी सीरीज से दूर रहे लेकिन घरेलू जमीन पर उनकी वापसी तय है। अगर वह फिट रहते हैं तो अश्विन के साथ स्पिन जोड़ी के रूप में उनकी वापसी तय है। 

तेज गेंदबाज सिराज की वापसी तय!

मोहम्मद सिराज ने पिछले कुछ समय से अपनी शानदार तेज गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है। यही कारण है कि उन्हें अब इशांत शर्मा और उमेश यादव जैसे सीनियर गेंदबाजों के ऊपर प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में भी प्रभावित किया था लेकिन चोट के कारण वह फिर टीम से बाहर हो गए। उनकी जगह पर शामिल किए गए उमेश यादव ने निराश ही किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed