फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL Day night test day one highlights of Bengaluru pink ball test match

IND vs SL 2nd Test Highlights: बेंगलुरु टेस्ट का पहला दिन गेंदबाजों के नाम, कुल 16 विकेट गिरे, भारत की पकड़ मजबूत

Sat, 12 Mar 2022 09:23 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 12 Mar 2022 09:23 PM IST
सार

बेंगलुरु टेस्ट में पहले दिन से ही गेंदबाजों का दबदबा रहा। पहले श्रीलंकाई गेंदबाजों ने भारत को 60 ओवरों के अंदर आउट किया। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने भी श्रीलंका के छह बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया।  
 

विज्ञापन
IND vs SL Day night test day one highlights of Bengaluru pink ball test match
मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस डे-नाइट टेस्ट का पहला दिन गेंदबाजों के नाम रहा। पहले श्रीलंकाई गेंदबाजों ने भारत को 60 ओवरों के अंदर आउट किया। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने भी श्रीलंका के छह बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। मैच के पहले दिन कुल 16 विकेट गिरे और 338 रन बने। पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद मैच में भारत की पकड़ मजबूत हो चुकी है और यह टेस्ट भी लगभग तीन दिन में खत्म हो सकता है। 
विज्ञापन


बेंगलुरु में जिस अंदाज में पहले दिन विकेट गिरे हैं, उसके बाद यह मैच तीन दिन में खत्म होता दिख रहा है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत के 252 रन के जवाब में श्रीलंका ने छह विकेट गंवाकर 86 रन बना लिए हैं। भारत के पास 166 रन की बढ़त है, जबकि श्रीलंका के आखिरी चार विकेट बचे हुए हैं। 
विज्ञापन


भारत की आक्रामक बल्लेबाजी
डे-नाइट टेस्ट में टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और 10 रन के स्कोर पर पहला विकेट गिर गया। मयंक अग्रवाल चार रन बनाकर रन आउट हो गए। इसके बाद 29 रन पर भारत का दूसरा विकेट गिरा जब कप्तान रोहित 29 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद भी भारतीय टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। श्रेयस अय्यर ने एक छोर पर आक्रामक अंदाज में रन बनाए और 98 गेंदों में 92 रन की बेहतरीन पारी खेली। उनके अलावा पंत ने 39 रन बनाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मैच में पहले दिन से ही स्पिन गेंदबाजों को खासी मदद मिल रही है और भारत के आठ विकेट स्पिन गेंदबाजों के नाम रहे। तेज गेंदबाजों को सिर्फ एक विकेट मिला और एक बल्लेबाज रन आउट हुआ। श्रीलंका के लसिथ इंबुलडेनिया ने और प्रवीन जयविक्रमा ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं धनंजय डे सिल्वा को एक विकेट मिला। सुरंगा लकमल ने भी एक विकेट अपने नाम किया। इस मैच में श्रीलंका ने कुल 59.1 ओवर की गेंदबाजी की, लेकिन तेज गेंदबाजों ने सिर्फ 11 ओवर किए। वहीं स्पिन गेंदबाजों ने 48.1 ओवर में आठ विकेट झटके। 

अय्यर का कमाल
इस मैच में श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी और मुश्किल पिच पर भारत का स्कोर 250 के पार पहुंचाया। भारत के 252 में से 92 रन अकेले अय्यर के बल्ले से निकले। वो अंत में बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हुए। उनकी इस पारी में 10 चौके और चार छक्के शामिल थे। अय्यर के अलावा भारत के बाकी 10 बल्लेबाजों ने मिलकर 18 चौके और दो लगाए। अय्यर के अलावा सिर्फ रोहित शर्मा और अक्षर पटेल  ही इस मैच में छक्का लगा पाए। अगर अय्यर का स्कोर हटा दिया जाए तो टीम इंडिया इस पारी में 150 के स्कोर पर सिमट सकती थी। उन्होंने इससे पहले टी-20 सीरीज में भी बेहतरीन बल्लेबाजी की थी।  

भारत के तेज गेंदबाजों ने किया कमाल
बेंगलुरु टेस्ट में स्पिन गेंदबाजों को पहले दिन से ही बहुत ज्यादा मदद मिल रही है, लेकिन भारत के लिए तेज गेंदबाजों ने कमाल किया। बुमराह ने तीन और शमी ने दो विकेट अपने नाम किए। इसके बाद अक्षर पटेल ने भी श्रीलंकाई टीम को एक झटका दिया। श्रीलंका का पहला विकेट दो रन के स्कोर पर गिरा। इसके बाद 14 रन तक तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। 28 रन पर चौथा विकेट गिरा और 50 रन के स्कोर पर आधी श्रीलंकाई टीम पवेलियन लौट चुकी थी। मैथ्यूज के अलावा श्रीलंका का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। मैथ्यूज 43 रन बनाकर आउट हुए। 


पिच को देखते हुए यह मैच भी तीन दिन के अंदर खत्म होना लगभग तय लग रहा है। मैच के दूसरे और तीसरे दिन स्पिन गेंदबाजों को और मदद मिलेगी। ऐसे में जल्द ही दोनों टीमों के विकेट गिरेंगे। हालांकि, श्रीलंका की टीम फॉलोआन बचा चुकी है और यह मैच सिर्फ तीन पारियों में नहीं खत्म होगा। भारत को इस मैच की तीसरी पारी खेलनी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed