फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL Chetan Sakariya, Devdutt Padikkal and Nitish rana eager to learn from coach rahul dravid

SL vs IND: कोच द्रविड़ से सीखने को बेताब हैं ये तीन युवा क्रिकेटर, श्रीलंका दौरे पर कर सकते हैं डेब्यू

Thu, 15 Jul 2021 09:41 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 15 Jul 2021 09:41 PM IST
सार

भारतीय टीम कई युवा और सीनियर खिलाड़ियों के साथ इस वक्त श्रीलंका के दौरे पर है। यहां 18 जुलाई से शुरू हो रही सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में छह ऐसे खिलाड़ियों को जगह मिली है जिन्हें अंतरराष्ट्रीय पदार्पण का इंतजार है।

विज्ञापन
IND vs SL Chetan Sakariya, Devdutt Padikkal and Nitish rana eager to learn from coach rahul dravid
राहुल द्रविड़ - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय टीम कई युवा और सीनियर खिलाड़ियों के साथ इस वक्त श्रीलंका के दौरे पर है। यहां 18 जुलाई से शुरू हो रही सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में छह ऐसे खिलाड़ियों को जगह मिली है जिन्हें अंतरराष्ट्रीय पदार्पण का इंतजार है। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख द्रविड़ को दौरे के लिए मुख्य कोच नियुक्त किया गया है जबकि टेस्ट टीम इस समय ब्रिटेन के दौरे पर है। श्रीलंका दौरे पर टीम तीन एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और इतने ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलेगी।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय पदार्पण का इंतजार कर रहे देवदत्त पडिक्कल, नितीश राणा और चेतन सकारिया श्रीलंका दौरे के दौरान एक खिलाड़ी, व्यक्ति और कोच के रूप में राहुल द्रविड़ के गुणों को आत्मसात करना चाहते हैं।

विज्ञापन

कोच द्रविड़ से सीखने को बेताब

पडिक्कल ने स्टार स्पोर्ट्स पर एक कार्यक्रम के दौरान याद करते हुए कहा, ‘हम एक ही स्कूल से हैं, पहली बार असल में मैं उनसे हमारे खेल दिवस कार्यक्रम में मिला था जहां मुझे उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट करना था-वहां मैंने पहली बार उनसे बात की।’

बाएं हाथ का यह बल्लेबाज द्रविड़ के जमीन से जुड़े होने के स्वभाव से काफी प्रभावित है। कर्नाटक के लिए खेलने वाले 21 साल के पडिक्कल ने कहा, ‘उनका (द्रविड़ का) हमारा कोच होना, आप इससे अधिक कुछ नहीं मांग सकते और उनके जैसा मार्गदर्शक आपके साथ होना, यह शानदार अहसास है और उम्मीद करता हूं कि मैं उनसे काफी कुछ सीख पाऊंगा।’

बाएं हाथ के एक अन्य बल्लेबाज नितीश राणा भी द्रविड़ के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हैं। घरेलू क्रिकेट में दिल्ली की ओर से खेलने वाले राणा ने कहा, ‘मैंने सुना है कि कोच के रूप में राहुल द्रविड़ और खिलाड़ी के रूप में राहुल द्रविड़ समान हैं। काश उनमें जितना धैर्य है मैं उसका एक प्रतिशत भी अपने अंदर ला पाऊंगा तो यह मेरे लिए बड़ी उपलब्धि होगी।’

सौराष्ट्र के युवा तेज गेंदबाज सकारिया भी द्रविड़ की तरह प्रतिबद्ध बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं यह सीखना चाहता हूं कि जब ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी विरोधी टीमें दबदबा बनाती हैं तो वह कैसे इतने प्रतिबद्ध रहते थे।’

सकारिया ने कहा, ‘मैं समझना चाहता हूं कि वह कैसे उन्हें परेशान करते थे और कैसे अपनी प्रतिबद्धता से उन्होंने इतना कुछ हासिल कर लिया। मैं उनके दिमाग में चल रही प्रक्रिया को सीखना और समझना चाहता हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed