फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL Asia Cup 2022 Should Rishabh Pant be dropped from Indian T20I team check stats

IND vs SL Asia Cup: ऋषभ पंत ने इस साल 25 से भी कम की औसत से बनाए रन, क्या भारतीय टी20 टीम से करना चाहिए बाहर?

Tue, 06 Sep 2022 08:18 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: रोहित राज Updated Tue, 06 Sep 2022 08:18 AM IST
सार

टेस्ट और वनडे में पंत की बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग मौजूदा समय में शानदार है। वह लगातार अच्छी पारियां खेल रहे हैं। टी20 फॉर्मेट में ही वह लय में नहीं दिखते हैं।

विज्ञापन
IND vs SL Asia Cup 2022 Should Rishabh Pant be dropped from Indian T20I team check stats
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

एशिया कप में रविवार (चार सितंबर) को खेले गए भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान एक फोटो वायरल हुआ। इसमें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिखाई दे रहे हैं। पंत गलत शॉट खेलकर आउट होने के बाद कप्तान के सामने सफाई देते हुए नजर आए। पंत मैच में 12 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हो गए थे। इस साल इनका फॉर्म टी20 में खराब रहा है। इस पारी ने उनकी बल्लेबाजी के तरीके पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।
विज्ञापन


टेस्ट और वनडे में पंत की बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग मौजूदा समय में शानदार है। वह लगातार अच्छी पारियां खेल रहे हैं। टी20 फॉर्मेट में ही वह लय में नहीं दिखते हैं। यह एक ऐसा फॉर्मेट है, जहां टिकने के लिए समय नहीं मिलता। सबकुछ इतनी तेजी से घटता है कि आपकी एक गलती आपको टीम से बाहर कर देती है। पंत ने इस साल क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में निराशाजनक प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

IND vs SL Asia Cup 2022 Should Rishabh Pant be dropped from Indian T20I team check stats
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
पंत के पास था सुनहरा अवसर
बड़े और अजीबोगरीब शॉट खेलने के लिए मशहूर पंत अपनी क्षमता के अनुरूप टी20 में नहीं खेल रहे। पाकिस्तान के खिलाफ जब वह बल्लेबाजी के लिए उतरे तब उनके पास अपनी छाप छोड़ने का सुनहरा अवसर था। टीम इंडिया ने तेजी से 9.4 ओवर में 91 रन बना लिए थे। तीन बल्लेबाज पवेलियन में थे। विराट कोहली अपने पुराने रंग में दिख रहे थे। पंत को बस उनका साथ देना था। अगर वह कुछ ओवरों तक एक-दो रन लेकर काम चलाते तो टीम इंडिया को परेशानी नहीं होती, लेकिन वह शुरू से ही गलत शॉट खेल रहे थे। किसी तरह पंत ने दो चौके लगाए। रिवर्स स्वीप खेलने के प्रयास में वह आउट हो गए।

शॉट चयन पर करना होगा काम
कप्तान रोहित शर्मा ने भारत के रुख का बचाव करते हुए कहा कि टीम ने ज्यादा रिस्क लेने नीति अपनाई है। यह तर्क पंत को बचा सकता था, अगर वह छक्के लगाने के प्रयास में आउट होते। जिस तरह वह आउट हुए, उससे टीम प्रबंधन निराश है। उन्हें शॉट चयन पर काम करना होगा।

IND vs SL Asia Cup 2022 Should Rishabh Pant be dropped from Indian T20I team check stats
कप्तान ऋषभ पंत - फोटो : BCCI
पंत के पक्ष में नहीं आंकड़े
पंत ने 2022 में टी20 में 14 पारियां खेली हैं। इस दौरान उनका औसत 25 का भी नहीं रहा है। उन्होंने 24.90 की औसत से 274 रन ही बनाए हैं। उन्होंने 204 गेंदों का सामना किया है। पंत का स्ट्राइक रेट 134.31 का रहा। उन्होंने 14 पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक लगाया। 

पंत के ओवरऑल रिकॉर्ड को भी देखें तो वह भी कुछ अच्छा नहीं है। 56 टी20 मैचों की 49 पारियों में उनका औसत सिर्फ 23.60 का है। उन्होंने 897 रन बनाए हैं। पंत के बल्ले से सिर्फ तीन अर्धशतक निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed