फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Virat Kohli will play under the captaincy of Kl Rahul for the first time after Mahendra Singh Dhoni

IND vs SA: समय-समय की बात, महेंद्र सिंह धोनी के बाद पहली बार किसी दूसरे खिलाड़ी की कप्तानी में खेलेंगे विराट कोहली

Sat, 01 Jan 2022 03:44 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 01 Jan 2022 03:44 PM IST
सार

वनडे के नए कप्तान बनाए गए रोहित शर्मा सीरीज में नहीं खेलेंगे। वे फिटनेस की समस्याओं के कारण बाहर हुए हैं। केएल राहुल टीम की कमान संभालेंगे। इसका मतलब यह है कि टेस्ट के कप्तान विराट कोहली उनके नेतृत्व में खेलेंगे।

विज्ञापन
IND vs SA Virat Kohli will play under the captaincy of Kl Rahul for the first time after Mahendra Singh Dhoni
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीसीसीआई ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम का एलान शुक्रवार (31 दिसंबर) को किया। वनडे के नए कप्तान बनाए गए रोहित शर्मा सीरीज में नहीं खेलेंगे। वे फिटनेस की समस्याओं के कारण बाहर हुए हैं। केएल राहुल टीम की कमान संभालेंगे। इसका मतलब यह है कि टेस्ट के कप्तान विराट कोहली उनके नेतृत्व में खेलेंगे।
विज्ञापन


कोहली ने पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी 2013 में की थी। उसके बाद वे सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में खेले थे। राहुल 9 साल में कोहली के दूसरे कप्तान होंगे। कोहली के बाद अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा और शिखर धवन ने वनडे में टीम इंडिया की कप्तानी की। विराट इन तीनों की कप्तानी में टीम के सदस्य नहीं थे।
विज्ञापन


टी20 वर्ल्ड कप के बाद कोहली कद कम हुआ
कोहली का कद तीन महीने पहले तक टीम इंडिया में सबसे बड़ा था। वे अभी भी सबसे बड़े खिलाड़ी हैं, लेकिन टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद से उनका रूतबा कम होता दिख रहा है। विराट ने अक्टूबर-नवंबर में हुए टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले टी20 टीम की कप्तानी से हटने का एलान किया था। उनके नेतृत्व में टीम इंडिया पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप में हारी और फिर टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहली को लेकर हुआ विवाद
चयनकर्ताओं ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम चयन के दौरान विराट कोहली को वनडे की कप्तानी से हटा दिया। इस पर विवाद भी हुआ। बीसीसीआई ने दावा किया कि कोहली को इस बारे में बताया गया था और उनसे टी20 कप्तानी करने के लिए कहा गया था। बोर्ड के कहने के बावजूद कोहली नहीं माने। वहीं, विराट ने कहा कि उनसे किसी ने ऐसा नहीं कहा था और वनडे टीम की कप्तानी पर फैसला लेने से कुछ देर पहले ही उन्हें सूचना दी गई थी।


राहुल अनुभव और उम्र में कोहली से छोटे
राहुल की बात करें तो वे अनुभव के साथ-साथ उम्र में भी कोहली से छोटे हैं। 29 साल के राहुल ने 2016 में वनडे डेब्यू किया था। वहीं, 33 साल के कोहली ने 2008 में अपना पहला वनडे मैच खेला था। अब देखना है कि कैसे राहुल अपने पूर्व कप्तान के साथ तालमेल बिठा पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed