फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Virat Kohli never lost a match as a Test captain when India set 150+ target

IND vs SA: क्या विराट के बाहर होने के कारण जोहानिसबर्ग टेस्ट हार गई टीम इंडिया? चौंकाने वाले हैं 'किंग कोहली' के रिकॉर्ड

Fri, 07 Jan 2022 04:44 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 07 Jan 2022 04:44 PM IST
सार

राहुल बतौर कप्तान अपने पहले ही टेस्ट में हार गए। 240 रन का बचाव नहीं करने के कारण उनकी आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे कि क्या विराट कोहली होते तो टीम इंडिया नहीं हारती? क्या कोहली 240 रन का बचाव कर पाते?

विज्ञापन
IND vs SA Virat Kohli never lost a match as a Test captain when India set 150+ target
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला जोहानिसबर्ग में हार गई। मैच के चौथे दिन गुरुवार (छह जनवरी) को अफ्रीकी टीम ने सात विकेट से भारत को हरा दिया। टीम इंडिया की कप्तानी केएल राहुल ने की। राहुल बतौर कप्तान अपने पहले ही टेस्ट में हार गए। 240 रन का बचाव नहीं करने के कारण उनकी आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे कि क्या विराट कोहली होते तो टीम इंडिया नहीं हारती? क्या कोहली 240 रन का बचाव कर पाते?
विज्ञापन


क्रिकेट में कभी भी कुछ भी संभव है, लेकिन आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं कि कोहली अगर कप्तान रहते तो टीम इंडिया इस लक्ष्य का बचाव कर लेती। कोहली के नेतृत्व में कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि टीम इंडिया 150 से ज्यादा रन को बचा नहीं सकी। कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने अब तक 67 मैच खेले हैं। इस दौरान उसे 40 में जीत और 16 में हार मिली है। 11 मैच ड्रॉ पर छूटे हैं।
विज्ञापन


अब बात अगर कोहली के खास रिकॉर्ड की करें तो विराट की कप्तानी में जब भी टीम इंडिया ने विपक्षी टीम को 150 रन से ज्यादा का लक्ष्य दिया तो हारी नहीं है। इस दौरान भारत को 27 मैच में से 25 में जीत मिली है। दो मैच ड्रॉ रहे हैं। भारतीय टीम को एक भी मुकाबले में हार नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ 240 रन के लक्ष्य को हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। अफ्रीकी टीम भारत के खिलाफ दो बार रनचेज करते हुए 200 या उससे ज्यादा रन का बनाकर मैच अपने नाम किया है। संयोग कि बात है कि दोनों बार तारीख छह जनवरी ही थी। दक्षिण अफ्रीका ने पहली बार छह जनवरी 2007 को केपटाउन में पांच विकेट पर 211 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया था। उसके बाद अब जोहानिसबर्ग में छह जनवरी 2022 को तीन विकेट पर 243 रन बना लिए।


जोहानिसबर्ग टेस्ट में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। उसने पहली पारी में 202 रन बनाए। कप्तान केएल राहुल ने 50 और रविचंद्रन अश्विन ने 46 रनों की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 229 रन बनाए। उसे 27 रनों की बढ़त हासिल की। अफ्रीकी टीम के लिए पहली पारी में कीगन पीटरसन ने 62 और टेंबा बावुमा ने 51 रन बनाए। भारत ने दूसरी पारी में 266 रन बनाए। अजिंक्य रहाणे ने 58 और चेतेश्वर पुजारा ने 53 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका को इस तरह 240 रन का लक्ष्य मिला। उसने तीन विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। कप्तान डीन एल्गर ने नाबाद 86 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed