फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Virat Kohli completes 100 catches in 99th Test joins Rahul Dravid Sachin Tendulkar and VVS Laxman club

IND vs SA: विराट कोहली ने आखिरकार 'शतक' किया पूरा, राहुल द्रविड़-सचिन तेंदुलकर और लक्ष्मण के क्लब में शामिल

Wed, 12 Jan 2022 08:40 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 12 Jan 2022 08:40 PM IST
सार

विराट कोहली भले ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 100 टेस्ट मैच पूरे नहीं कर पाए हो या बल्लेबाजी में शतक नहीं लगा सके हो, लेकिन एक सैंकड़ा तो उन्होंने लगा दिया है। कोहली ने क्रिकेट के इस लंबे प्रारूप में अपने 100 कैच पूरे कर लिए हैं।

विज्ञापन
IND vs SA Virat Kohli completes 100 catches in 99th Test joins Rahul Dravid Sachin Tendulkar and VVS Laxman club
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली भले ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 100 टेस्ट मैच पूरे नहीं कर पाए हो या बल्लेबाजी में शतक नहीं लगा सके हो, लेकिन एक सैंकड़ा तो उन्होंने लगा दिया है। कोहली ने क्रिकेट के इस लंबे प्रारूप में अपने 100 कैच पूरे कर लिए हैं। भारतीय टीम तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला केपटाउन में खेल रही है। मैच के दूसरे दिन बुधवार (12 जनवरी) को टेंबा बावुमा का कैच लेकर कोहली खास क्लब में शामिल हो गए।
विज्ञापन


कोहली ने केपटाउन में तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका की महत्वपूर्ण साझेदारी को तोड़ते हुए शानदार कैच लेकर 100वां कैच पूरा किया। उन्होंने बाईं ओर डाइव लगाते हुए एक हाथ से टेंबा बावुमा का कैच लिया। शमी ने बावुमा को आउट किया। दक्षिण अफ्रीका के इस बल्लेबाज ने 52 गेंद पर तीन चौकों की मदद से 28 रन बनाए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


विराट कोहली 100 कैच लेने वाले भारत के छठे फील्डर बन गए हैं। वे इस लिस्ट में शामिल होने वाले दुनिया के 38वें फील्डर हैं। भारत में कोहली से ज्यादा कैच मौजूदा कोच राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर और मोहम्मद अजहरुद्दीन ने लिए हैं।

भारत के लिए सबसे ज्यादा कैच लेने वाले फील्डर
खिलाड़ी मैच कैच
राहुल द्रविड़ 163 209
वीवीएस लक्ष्मण 134 135
सचिन तेंदुलकर 200 115
सुनील गावस्कर 125 108
मोहम्मद अजहरुद्दीन 99 105
विराट कोहली 99 100
अजिंक्य रहाणे 82 99





इससे पहले टेस्ट में विराट कोहली अपने 71 वें अंतरराष्ट्रीय शतक के लिए 2 साल के लंबे सूखे को समाप्त नहीं कर पाए। वे 21 रन से चूक गए। विराट ने दक्षिण अफ्रीकी आक्रमण के खिलाफ 201 गेंदों पर 79 रनों की पारी खेली। टीम इंडिया ने पहली पारी में 223 रन बनाए। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली पारी में 210 रन ही बना सकी। भारतीय टीम को 13 रनों की छोटी बढ़त मिली। टीम इंडिया के लिए पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए। मोहम्मद शमी और उमेश यादव को दो-दो सफलता मिली। शार्दुल ठाकुर ने एक विकेट अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed