फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Team India Rishabh Pant 3 dismissals away from breaking MS Dhoni wicketkeeping record in Test cricket

IND vs SA: सेंचुरियन टेस्ट में ऋषभ पंत रचेंगे इतिहास, तोड़ेंगे एमएस धोनी का यह खास रिकॉर्ड

Thu, 23 Dec 2021 01:33 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 23 Dec 2021 01:33 PM IST
सार

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सेंचुरियन टेस्ट में वापसी करने के लिए तैयार हैंं। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ क्रिकेट सीरीज में आराम दिया गया था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में वह एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। 

विज्ञापन
IND vs SA Team India Rishabh Pant 3 dismissals away from breaking MS Dhoni wicketkeeping record in Test cricket
ऋषभ पंत (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

न्यूजीलैंड के खिलाफ क्रिकेट सीरीज में आराम दिए जाने के बाद ऋषभ पंत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वापसी करने के लिए तैयार हैं। ऐसा माना जा रहा है कि वह 26 दिसंबर से शुरू हो रहे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में खलेंगे। वह मुंबई टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार पारी खेलने वाले रिद्धिमान साहा को रिप्लेस करेंगे। पंत की वापसी से भारतीय टीम की बल्लेबाजी और मजबूत हो जाएगी। यह तय करने के लिए किसी रॉकेट साइंस की जरूरत नहीं है कि पंत ने बेहद कम समय में अपने आप को टीम में स्थापित किया है। वह टीम के सफल विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। सीरीज का पहला टेस्ट उनके लिए खास है। सेंचुरियन टेस्ट में जब पंत विकेटकीपिंग के लिए मैदान पर उतरेंगे तो उनके पास एमएस धोनी के एक खास विकेटकीपिंग रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका होगा।  

विज्ञापन


धोनी का रिकॉर्ड तोड़ने से तीन कैच दूर

ऋषभ पंत जब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट में मैदान पर उतरेंगे तो पंत के पास महान विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका होगा। पंत अब तक टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपर के तौर पर 97 शिकार कर चुके हैं जिनमें 89 कैच और 8 स्टंपिंग शामिल हैं। वह अपने कैचों का शतक पूरा करने के लिए तीन कैच दूर हैं। अगर ऋषभ पंत यह करिश्मा करते हैं तो वह भारत की तरफ से सबसे तेज 100 कैच लेने वाले पहले विकेटकीपर बन जाएंगे। पंत अब तक 25 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। 
विज्ञापन


धोनी ने 36 टेस्ट में पूरे किए थे 100 कैच

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने 36 टेस्ट मैचों में 100 कैच पूरे किए थे। अगर पंत सेंचुरियन टेस्ट में ऐसा करने में सफल होते हैं तो वह धोनी से 10 टेस्ट मैच कम में यह कीर्तिमान बनाए हैं। फिलहाल सबसे कम टेस्ट मैचों में सबसे तेज 100 कैच लेने का रिकॉर्ड धोनी के नाम हैं। उसके बाद रिद्धिमान साहा दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 37 टेस्ट मैचों में 100 कैच पूरे किए थे। इसी तरह किरन मोरे ने 39 टेस्ट, नयन मोंगिया ने 41 और सैयद किरमानी ने 42 टेस्ट मैचों में 100 कैच लेने का रिकॉर्ड बनाया था। वहीं, अब पंत के पास सबसे आगे निकलने का मौका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed