फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA team India record in Series decider Africa in second spot

IND vs SA: टेस्ट सीरीज के निर्णायक मैच में भारत का रिकॉर्ड शानदार, घर में आखिरी मैच जीतने के मामले में अफ्रीका दूसरे स्थान पर

Mon, 10 Jan 2022 07:31 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 10 Jan 2022 07:31 PM IST
सार

टेस्ट सीरीज के निर्णायक मैच में भारतीय टीम का रिकॉर्ड शानदार है। भारत ने 33 बार सीरीज का निर्णायक मैच खेला है और 12 में जीत हासिल की है, जबकि आठ में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इस मामले में अफ्रीका दूसरे स्थान पर है। 

विज्ञापन
IND vs SA team India record in Series decider Africa in second spot
निर्णायक मैचों में भारतीय टीम का रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच मंगलवार से केपटाउन के मैदान में खेला जाएगा। इस सीरीज में दोनों टीमें एक-एक मैच जीत चुकी हैं और तीसरा मैच जीतने वाली टीम सीरीज अपने नाम करेगी। टेस्ट सीरीज के निर्णायक मैच में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है। भारत ने 33 बार सीरीज का निर्णायक मैच खेला है और 12 में जीत हासिल की है, जबकि आठ में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वहीं 13 मैच ड्रॉ हुए हैं। अपने घर में सीरीज का निर्णायक मैच जीतने के मामले में अफ्रीका की टीम भारत के बाद दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन


भारत ने घर के बाहर 18 बार सीरीज का निर्णायक मैच खेला है और यहां भी भारत का प्रदर्शन खराब नहीं है। भारत ने इनमें से छह मैच जीते हैं, छह ड्रॉ कराए हैं और इतने ही मैच हारे हैं। वहीं अफ्रीका ने भी घर के बाहर नौ निर्णायक मैच खेले हैं और तीन में जीत हासिल की है, तीन ड्रॉ कराए हैं और तीन में उसे हार का सामना करना पड़ेगा। इस मामले में भारत और अफ्रीका का जीत प्रतिशत 33.33 है। 
विज्ञापन

विदेश में निर्णायक टेस्ट मैच में भारत का रिकॉर्ड शानदार
टीम मैच जीते हारे ड्रॉ जीत%
भारत 18 6 6 6 33.33
दक्षिण अफ्रीका 9 3 3 3 33.33
इंग्लैंड 23 7 5 11 30.43
ऑस्ट्रेलिया 17 5 9 3 29.41
पाकिस्तान 17 5 6 6 29.41
न्यूजीलैंड 14 4 6 4 28.57
वेस्टइंडीज 11 2 4 5 18.18
श्रीलंका 6 1 2 3 16.67

घर में अफ्रीका का रिकॉर्ड शानदार
अपने घर में सीरीज का निर्णायक मैच जीतने के मामले दक्षिण अफ्रीका इंग्लैंड के बाद दूसरे नंबर पर है। अफ्रीका ने 54.55 फीसदी मैच जीते हैं। वहीं इंग्लैंड अपने घर में 59.09 फीसदी निर्णायक मुकाबले जीतता है। इस मामले में भारत की टीम चौथे स्थान पर है। भारत ने सिर्फ 40 फीसदी मुकाबले जीते हैं और वेस्टइंडीज से भी पीछे हैं। हालांकि ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान का रिकॉर्ड भारत से भी ज्यादा खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरेलू टेस्ट सीरीज के निर्णायक मैच में इंग्लैंड का प्रदर्शन शानदार
टीम मैच जीते हारे ड्रॉ जीत %
इंग्लैंड 22 13 5 4 59.09
दक्षिण अफ्रीका 11 6 3 2 54.55
वेस्ट इंडीज 12 5 5 2 41.67
भारत 15 6 2 7 40.00
श्रीलंका 10 4 3 3 40.00
ऑस्ट्रेलिया 16 3 7 6 18.75
पाकिस्तान 13 2 4 7 15.38
न्यूजीलैंड 12 1 2 9 8.33
जिम्बाब्वे 2 0 1 1 0.00

केपटाउन में आखिरी निर्णायक मैच हारा था अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका ने अपने घर में आखिरी बार 2014 में टेस्ट सीरीज का कोई निर्णायक मैच जीता था। केपटाउन के मैदान में अफ्रीकी टीम को इस मैच में 245 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा था। ये आंकड़े टीम इंडिया के हौंसले बढ़ाने वाले हैं। अफ्रीका ने अपने घर में कुल 11 बार सीरीज के निर्णायक मैच खेले हैं और इनमें से आठ केपटाउन के मैदान में खेले गए हैं। इसका मतलब है कि इससे पहले अफ्रीका की टीम ने इस मैदान में अधिकतर मैच जीते हैं। 


पिछले 21 सालों में भारत का रिकॉर्ड शानदार
भारत ने विदेश में सीरीज के निर्णायक मुकाबलों में छह में से पांच मैच पिछले 21 सालों में जीते हैं। आखिरी बार भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2021 में टेस्ट सीरीज का निर्णायक मैच जीता था। इस मैच में भारत की युवा टीम ने ऑस्ट्रेलिया को गाबा के मैदान में हराया था। ऋषभ पंत ने मैच जिताऊ पारी खेली थी। इस मैच में भी पंत ने ऐसी ही पारी की उम्मीद होगी।  
विदेशों में निर्णायक मुकाबलों में भारत छह बार जीता
विरोधी टीम मैदान जीत का अंतर साल
इंग्लैंड द ओवल चार विकेट 1971
वेस्ट इंडीज किंगस्टन 155 रन 2002
पाकिस्तान रावलपिंडी पारी और 131 रन 2004
वेस्ट इंडीज किंगस्टन 49 रन 2006
श्रीलंका कोलंबो 117 रन 2015
ऑस्ट्रेलिया ब्रिसबेन तीन विकेट 2021
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed