{"_id":"61e17be3dec6e4274c4c33b6","slug":"ind-vs-sa-team-india-have-not-won-any-test-series-in-south-africa-dhoni-record-best","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: 23 मैच, आठ सीरीज और सात कप्तान, लेकिन अफ्रीका में सीरीज जीत का इंतजार जारी, धोनी का रिकॉर्ड सबसे बेहतर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: 23 मैच, आठ सीरीज और सात कप्तान, लेकिन अफ्रीका में सीरीज जीत का इंतजार जारी, धोनी का रिकॉर्ड सबसे बेहतर
Fri, 14 Jan 2022 07:04 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 14 Jan 2022 07:04 PM IST
सार
दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने का सपना एक बार फिर सपना ही रह गया। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में शानदार जीत दिलाने वाले विराट अफ्रीका में यह कमाल नहीं कर सके। उन्हें युवा अफ्रीकी टीम ने 1-2 से हरा दिया।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीम इंडिया 1992 से लेकर अब तक आठ बार टेस्ट खेलने के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा कर चुकी है, लेकिन अब तक कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई। इस दौरान सात खिलाड़ियों ने भारत की कप्तानी की, लेकिन कोई भी टीम इंडिया को सीरीज नहीं जिता पाया। कुल 23 में से चार मैचों में भारत जीता है और इनमें से दो जीत कोहली की कप्तान रहते मिली हैं। इस लिहाज से वो अफ्रीकी धरती में सबसे सफल भारतीय कप्तान हैं। हालांकि उन्होंने दो सीरीज में यहां भारत की कप्तानी की है और दोनों भारत 1-2 के अंतर से हारा है।
किसी एक टेस्ट सीरीज में धोनी यहां भारतीय कप्तानों में सबसे सफल रहे हैं। उन्होंने 2010-11 में यहां टेस्ट सीरीज ड्रॉ कराई थी। इसके अलावा भारत जब भी अफ्रीका में खेला है, टेस्ट सीरीज हारकर ही वापस लौटा है। इस बार विराट से जीत की उम्मीद थी, लेकिन वो भी इतिहास नहीं बदल पाए।
1-2 से सीरीज हारा भारत
मौजूदा दौरे में भारत ने 113 रन की जीत के साथ शानदार शुरुआत की थी, लेकिन बाकी दोनों मैच टीम इंडिया नौ विकेट और सात विकेट से हार गई। इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज भी अपने नाम की। तीसरे मैच में भारत ने अफ्रीका के सामने जीत के लिए 211 रन का लक्ष्य रखा था। यह लक्ष्य आसान नहीं था, लेकिन अफ्रीकी टीम ने पिछले मैच की तरह इस बार भी आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया। कीगन पीटरसन ने एक बार फिर बेहतरीन पारी खेली और टीम की जीत की नींव रखी।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका में सीरीज दर सीरीज भारत का प्रदर्शन
पहली सीरीज 0-1 से हारे
भारतीय टीम ने पहली बार 1992-93 में दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था। मोहम्मद अजहरुद्दीन भारत के कप्तान थे। चार मैचों की इस सीरीज में भारत को 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था। डरबन, जोहानिसबर्ग और केपटाउन टेस्ट ड्रॉ हुए थे। लेकिन पोर्ट एलिजाबेथ में अफ्रीकी टीम ने भारत को नौ विकेट से हराया था।
दूसरी सीरीज 0-2 से हारे
भारत ने दूसरी बार 1996-97 में सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत डरबन और केपटाउन में बड़े अंतर से हारा था। हालांकि जोहानिसबर्ग में भारतीय टीम मैच ड्रॉ कराने में सफल रही थी। यह सीरीज भारत ने 0-2 से गंवाई थी।
तीसरी सीरीज 0-1 से हारे
2001-02 में टीम इंडिया तीसरी बार दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज खेलने पहुंची थी। इस दौरे पर सौरव गांगुली भारत के कप्तान थे। दो मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला ब्लोमफोंटेन में हुआ था और दक्षिण अफ्रीका ने नौ विकेट से जीत दर्ज की थी। इसके बाद दूसरा मैच पोर्ट एलिजाबेथ में ड्रॉ हुआ और भारत 0-1 से सीरीज हार गया था।
चौथी सीरीज 1-2 से हारे
2006-07 में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में टीम इंडिया ने चौथी बार दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया। तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच भारत ने जोहानिसबर्ग में 123 रनों से जीता। दक्षिण अफ्रीका में यह भारत की पहली टेस्ट जीत थी। हालांकि डरबन और केपटाउन में भारत को हार का सामना करना पड़ा और यह सीरीज भी भारत 1-2 से हार गया। हालांकि इस दौरे में भारत ने पहली बार दक्षिण अफ्रीका में कोई टेस्ट जीता था।
पांचवीं सीरीज 1-1 से ड्रॉ कराई
2010-11 में भारतीय टीम पांचवी बार दक्षिण अफ्रीका का दौरान करने गई थी और एमएस धोनी भारत के कप्तान थे। सेंचुरियन में तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच भारत ने बड़े अंतर से गंवा दिया, लेकिन दूसरे मैच में शानदार वापसी की और डरबन में 87 रनों से जीत हासिल की। केपटाउन में हुए निर्णायक मुकाबला ड्रॉ रहा और भारत ने सीरीज 1-1 से ड्रॉ कराई। यह पहला और आखिरी मौका था, जब भारत अफ्रीका में बिना टेस्ट सीरीज हारे लौटा था।
छठीं सीरीज 0-1 से हारे
भारत 2013-14 में छठीं बार अफ्रीका में टेस्ट सीरीज खेलने पहुंचा। इस बार भी धोनी भारत के कप्तान थे। जोहानिसबर्ग में पहले टेस्ट का कोई नतीजा नहीं निकला, लेकिन डरबन में खेला गया दूसरा मैच अफ्रीका ने 10 विकेट से जीत लिया और सीरीज 0-1 से अपने नाम की।
सातवीं सीरीज 1-2 के अंतर से गंवाई
विराट कोहली की कप्तानी में भारत सातवीं बार 2017-18 में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गया था। इस बार पहले मैच में भारत को केपटाउन और दूसरे मैच में सेंचुरियन में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि सीरीज गंवाने के बाद भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया और जोहानिसबर्ग में 63 रनों से जीत दर्ज की। इसके बावजूद भारत यह सीरीज 1-2 के अंतर से हार गया।
आठवीं सीरीज भी 1-2 के अंतर से हारे
आठवीं बार भारत 2021-22 में विराट कोहली की कप्तानी में अफ्रीका टेस्ट खेलने पहुंचा था। इस बार टीम इंडिया ने सेंचुरियन में पहला मैच 113 रन से जीतकर शानदार शुरुआत की, लेकिन दूसरा मैच नौ विकेट और तीसरा मैच सात विकेट से हारकर सीरीज गंवा दी। इस बार भी भारत को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ अफ्रीका में भारत के सीरीज जीतने का इंतजार और लंबा हो चुका है।