फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Team India batter Cheteshwar Pujara failed in Tests for a long time, will the runs drought against South Africa end

IND vs SA: चेतेश्वर पुजारा लंबे समय से टेस्ट में नाकाम, क्या दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खत्म होगा रनों का सूखा?

Mon, 20 Dec 2021 10:42 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 20 Dec 2021 10:42 AM IST
सार

बीते एक साल में चेतेश्वर पुजारा टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। लेकिन इस बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनसे काफी उम्मीद है। साउथ अफ्रीका में पुजारा अगर चल गए तो भारत सीरीज जीत सकता है। 

विज्ञापन
IND vs SA Team India batter Cheteshwar Pujara failed in Tests for a long time, will the runs drought against South Africa end
चेतेश्वर पुजारा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा अपनी फॉर्म में वापस आने के लिए जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। उनका इरादा दक्षिण अफ्रीका में शानदार प्रदर्शन करना है। भारत औऱ दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर से सेंचुरियन में खेला जाएगा। जहां तक पुजारा की बात है तो वह काफी समय से टेस्ट क्रिेकेट में संघर्ष कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 17 टेस्ट मैचों में 27.39 औसत से महज 849 रन बना पाए। 

विज्ञापन


पुजारा का रोल अहम

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली तीन टेस्ट मैचों में पुजारा की भूमिका अहम होगी। अगर पुजारा क्रीज पर टिक गए तो फिर भारत के सीरीज जीतने के चांस बन सकते हैं। विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया पहली बार दक्षिण अफ्रीका की धरती पर टेस्ट सीरीज जीतना चाहेगी। इस महत्वपूर्ण सीरीज को देखते हुए पुजारा इन दिनों खूब अभ्यास कर रहे हैं। इस 33 वर्षीय बल्लेबाज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वह अभ्यास करते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Cheteshwar Pujara (@cheteshwar_pujara)

विज्ञापन
विज्ञापन


26 दिसंबर से खेली जाएगी टेस्ट सीरीज

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का आगाज 26 दिसंबर से रहा है। इस श्रृंखला का पहला मुकाबला सुपर स्पोर्ट्स पार्क सेंचुरियन में खेला जाएगा। जबकि दूसरा मुकाबला 3 जनवरी से जोहांसबर्ग में वही, तीसरा और अंतिम मैच 11 जनवरी से केपटाउन के न्यूलैंड्स पर खेला जाएगा। इस टेस्ट सीरीज के बाद दोनों देशों के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी। 

भारतीय टीम ने किया अभ्यास

भारतीय टीम इन दिनों हेड कोच राहुल द्रविड़ के मार्ग दर्शन में जमकर अभ्यास कर रही।  टीम इंडिया सेंचुरियन पहुंच चुकी है और उसने यहां भी अभ्यास का सिलसिला जारी रखा। वहीं, टीम के सीनियर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने तेज गेंदबाजों का समर्थन  करते हुए कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फास्ट बॉलर हर मैच में हमें 20 विकेट दिलाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed